Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

‘भडास4मीडिया’ के बाद ‘कैफे भड़ास’ शुरू, देखें यहां कैसे निकालते हैं ‘भड़ास’! (वीडियो)

Kunal Verma : सुना है आपने ‘कैफे भड़ास’ के बारे में? मुझे पता है आप लोगों में अधिकतर ने भड़ास का नाम सुना होगा। हां वही भड़ास जो फ्रस्ट्रेशन के नाम से हमारे मन के भीतर होता है। मीडिया के लिए चर्चित तब हुआ जब वरिष्ठ पत्रकार यशवंत सिंह ने मीडिया के लोगों को अपना फ्रस्ट्रेशन निकालने के लिए एक मंच प्रदान किया। इसे नाम दिया ‘भड़ास फॉर मीडिया’। तमाम झंझावतों को झेलते हुए भड़ास फॉर मीडिया आज भी हिंदी का सबसे लोकप्रिय साइट बना हुआ है। लोकप्रिय क्यों है, यह एक रिसर्च का विषय है। पर साधारण शब्दों में कहा जाए तो सभी के अंदर कुछ न कुछ भड़ास है जिसे वह पढ़कर, लिखकर, सुनकर, बोलकर निकाल लेना चाहता है। भड़ास ने वह प्लेटफॉर्म सभी को दिया।

अब जिस भड़ास की मैं बात आपको बताने जा रहा हूं उसके बारे में शायद आपने कभी नहीं सुना होगा। यह है ‘कैफे भड़ास’। इंदौर में इस कैफे का संचालन होता है। मैंने इस कैफे भड़ास के बारे में आज ही सुना है। बड़ा रोमांचक लगा इसीलिए आपसे इसकी बातें साझा कर रहा हूं। कल टीम इंडिया से बुरी तरह हारने के बाद आस्ट्रेलिया टीम के कुछ प्लेयर्स यहां पहुंचे थे। इन खिलाड़ियों ने बेसबॉल की बैट से टीवी, कंप्यूटर और अन्य सामनों को तोड़कर अपनी भड़ास निकाली।

यह भड़ास निकालने का अनोखा प्लेटफॉर्म हैं। यहां आप अपनी फ्रस्ट्रेशन निकालने के लिए खूब तोड़-फोड़ कर सकते हैं। आस्ट्रेलिया के डीन जोन्स और ब्रैड हॉग ने कहा है कि हार से हम फ्रस्टेड हो गए हैं। अब फ्रस्टेशन निकल गया है। अगले मैच में जीत के लिए हम तरोताजा हो चुके हैं। एक वीडियो भी है जिसे शेयर कर रहा हूं। आप भी इस कैफे भड़ास का मजा लें। देखें वीडियो…

‘आज समाज’ अखबार के संपादक कुनाल वर्मा की एफबी वॉल से.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन