Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

खबर छपने से नाराज डाक्टर ने प्रभात खबर के पत्रकार और स्थानीय संपादक के खिलाफ मुकदमा लिखाया

बिहार के खगड़िया जिले के दैनिक समाचार पत्र प्रभात खबर के पत्रकार रणवीर कुमार झा एवं उनके एक सहयोगी पत्रकार सहित क्षेत्रीय संपादक के विरुद्ध एक डाक्टर की शिकायत पर चीफ ज्यूडिसियल मजिस्ट्रेट कोर्ट ने मानहानि का मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है. कोर्ट के आदेश के बाद खगड़िया जिला के महेशखूंट थाना में तीन लोगों के विरुद्ध मानहानि का मुकदमा दर्ज किया गया है.

बिहार के भागलपुर एडि़शन के खगड़िया जिला के दो लोकल पत्रकार रणवीर कुमार झा एवं अंदेव ठाकुर सहित क्षेत्रीय समाचार संपादक के विरुद्ध स्थानीय डाक्टर दीपक कुमार ने खुद के निजी नर्सिंग होम दादा जेपी हास्पीटल के विरुद्ध गलत खबर प्रकाशित करने एवं खुद के उपर लगाए गए आधारहीन आरोप के विरुद्ध प्रभात खबर को आइना दिखाने के लिए मुकदमा दर्ज किया है.

डा. दीपक के अनुसार उन्हें तथा उनके अस्पताल के विरुद्ध प्रभात खबर के पत्रकार बदनाम करने तथा उसके एवज में उगाही करने के उदेश्य से गलत व आधारहीन तथ्थों को अखबार में प्रकाशित किए. कोर्ट के आदेश पर महेशखूंट थाना में प्रभात खबर के पत्रकार रणवीर कुमार झा और उनके सहयोगी अंदेव ठाकुर के साथ साथ क्षेत्रीय संपादक के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता 1860 की धारा 500, 501, 502 एवं 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन