Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

सहारा समय के संवाददाता को पुलिस वालों ने पीटा, तीन सस्पेंड

ग्वालियर से खबर है कि पुलिस वालों ने सहारा समय के रिपोर्टर चेतन सेठ को बुरी तरह पीटा. घटना लॉक डाउन की घोषणा के बाद हुई.

बताया जाता है कि चेतन सेठ अपने चैनल के लिए कवरेज करने फील्ड में निकले. लॉक डाउन की घोषणा के चलते तैनात पुलिस वालों ने उन्हें रोका. इसी बात पर कहासुनी हुई. एक एएसआई और दो आरक्षकों ने मिलकर पत्रकार चेतन की बुरी तरह पिटाई कर दी. घटना ग्वालियर के चेतकपुरी गेट की है.

पिटाई से चेतन के बाएं हाथ में फ्रैक्चर हो गया.

इस बात की सूचना जब मीडिया वालों को लगी तो सभी एकजुट होकर पुलिस और प्रशासनिक अफसरों से मिले व विरोध जताया. पुलिस कप्तान नवनीत भसीन ने मामले की त्वरित जांच कराकर आरोपी पुलिस वालों को सस्पेंड कर दिया. मीडिया वालों ने घटना के विरोध में फूलबाग चौराहे पर अपना कैमरा व बैग रखकर प्रदर्शन भी किया.

सस्पेंड किए गए लोगों में एक एएसआई केके शाक्य और दो आरक्षक गौरव शर्मा व बालेंद शर्मा हैं जो पत्रकार की पिटाई में शामिल थे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन