Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

बिहार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रेस क्लब किया पत्रकारों के हवाले

पटना : राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पंद्रह अगस्त को प्रदेश के पत्रकारों की प्रेस क्लब की मांग पूरी कर दी. उन्होंने पटना में प्रेस क्लब का उद्धाटन किया.

पटना : राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पंद्रह अगस्त को प्रदेश के पत्रकारों की प्रेस क्लब की मांग पूरी कर दी. उन्होंने पटना में प्रेस क्लब का उद्धाटन किया.

गौरतलब है कि छज्जूबाग के एक सरकारी भवन को प्रेस क्लब घोषित किया गया है. इस पर सरकार ने 79 लाख रुपये खर्च किया है. इसके साथ ही  नीतीश ने बिहार के 31 जिलो में भी प्रेस क्लब के नए भवनों के निर्माण कार्य का  भी शुभारम्भ किया.

बिहार के 38 में से 31 जिलों प्रेस क्लबों के निर्माण पर सरकार ने प्रति भवन 77.12 लाख रुपये आवंटित कर दिया है. इनका निर्माण बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड कर रहा है। पटना प्रेस क्लब के उद्घाटन के अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पटना में इसकी बेहद आवश्यकता थी जो सरकार ने पूरी कर दी है. उन्होंने कहा कि अब पत्रकार इस भवन का अपनी जरूरत के अनुसार उपयोग करें.

प्रेस क्लब में कैंटीन और सभागार के अलावा वाईफाई की सुविधा भी होगी. यहां से पत्रकार अपने मीडिया संस्थानों को खबरें भेजने के अलावा सम-सामायिक विषयों पर चर्चा भी कर सकेंगे. उद्घाटन समारोह में सूचना व जन सम्पर्क विभाग के मंत्री विजय चौधरी और विभाग के सचिव प्रत्यय अमृत भी मौदू थे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन