हिंदी न्यूज़ चैनल एबीपी की यह लाइव डिबेट देखिए। चित्रा त्रिपाठी और गिरिराज सिंह बैठे हैं। एक मिनट 9 सेकंड के इस वीडियो में गिरिराज चित्रा को मंथरा की उपाधि से नवाज रहे हैं। चित्रा हंस रही हैं। गिरिराज यहीं नहीं रुकते हैं वह एबीपी के संपादक को चित्रा की नौकरी पर विचार करने की बात भी कहते हैं, चित्रा और जोर से हंस पड़ती हैं। सबकुछ एकदम मजाक सा चल रहा है। अब लोग कह रहे हैं कि यदि यही मंथरा किसी विपक्षी नेता ने कहा होता तो क्या होता… नीचे पढ़िए
मनोज यादव-
चित्रा जी, मैं और मेरी पार्टी महिलाओं का बड़ा सम्मान करता हूं, आप की जो उपमा केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिया उसकी घोर आलोचना करता हूं।
अभी तक देश के प्रधानमंत्री जी संसद भवन में विपक्ष की महिलाओं की उपमा रामायण महाभारत के चरित्र से करते थे, लेकिन आपकी उपमा भगवान राम के वनवास का कारण बनी मंथरा से किए जाने पर आश्चर्यचकित हूं।
मैं उम्मीद करता हूं कि आप गिरिराज सिंह को आने वाले समय में एक बेहतर उपमा देंगी जिससे कि उनको इस बात का ज्ञान हो जाए कि किसी महिला का सम्मान कैसे किया जाता है।
समर राज-
गिरिराज सिंह चित्रा त्रिपाठी को नौकरी से निकलवा देने की धमकी दे रहा है। चित्रा हँस रही हैं उनकी एडिटर और बड़ी खीस निपोरकर हँस रही हैं।
सोचो गिरिराज की जगह कोई और नेता बोल देता तो ये उसका क्या हाल करतीं। साफ-साफ दिख रहा है किसके रहमों-करम पर नौकरी करती हैं।
सुजाता-
सीधा नौकरी से निकलवाने की धमकी दे गया बंदा और ये हँसती रहीं. यहीं किसी और पार्टी का प्रवक्ता होता तो चित्रा त्रिपाठी मंथरा कहने पर चिढ़ जातीं, लड़ जातीं.
सौरभ यादव-
मंथरा बोल दिया नौकरी से निकलवाने का इशारा कर दिया लेकिन सब हँसते हँसते सुन लिया क्योंकि ये बात सत्ता की तरफ़ से कही गई थी अगर यही विपक्ष का कोई नेता कह देता तो अब तक चित्रा जी फ़ायर हो जाती…
मीना कोटवाल-
मेरिट-मेरिट चिल्लाने वालों यह देख लो…
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह एंकर चित्रा त्रिपाठी को ‘फूट डालने वाली मंथरा’ कह रहे हैं, नौकरी से निकलवा देने की शायद धमकी भी दे रहे हैं, जवाब देने की बजाय चित्रा इस बेइज़्जती पर हंस रही हैं, सीनियर भी हंस रही हैं!



