
सुशील शुक्ला-
शाहजहाँपुर– पत्रकारिता जगत के संगठनात्मक इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया। जनपद में पहली बार लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से सेन्ट्रल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष और महामंत्री पद पर निर्वाचन सम्पन्न हुआ। यह चुनाव सेन्ट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय वर्मा की अध्यक्षता में पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराया गया, जिसमें आनंद शर्मा अध्यक्ष तथा सुशील शुक्ला महामंत्री विजयी घोषित किए गए।
टाउनहॉल स्थित प्रेस क्लब में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि एडीएम प्रशासन रजनीश मिश्रा द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर सीएमओ डॉक्टर विवेक मिश्रा, वरिष्ठ सर्जन डॉक्टर केपी गुप्ता, समाजसेवी संजय गुप्ता पाइप वाले, समाजसेवी हरिशरण बाजपेई तथा सेन्ट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय वर्मा व महासचिव अवधेश सिंह तोमर विशेष रूप से उपस्थित रहे। मंच संचालन डॉ. सुरेश मिश्रा द्वारा सधे और गरिमामय ढंग से किया गया।
शपथ समारोह में नवीन कार्यकारिणी का विधिवत गठन किया गया। राजीव शर्मा, शिव कुमार, कौशलेंद्र मिश्रा, अमित त्यागी, उदित शर्मा, शिशान्त शुक्ला, दीपक दीक्षित और मनोज मिश्रा को संरक्षक बनाया गया। अनुशासन समिति में प्रेमशंकर गंगवार, बलराम शर्मा, राम मिश्रा तथा अजय वर्मा को शामिल किया गया।
संगठनात्मक निरंतरता को सुदृढ़ करते हुए अनिल मिश्रा को पुनः जिला संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर विमलेश कुमार सहित CJA के उपाध्यक्ष आसिफ अली, कमलेश शर्मा, आदेश सिंह चंदन, नंदलाल, गोविन्द अवस्थी और विवेक वर्मा चयनित हुए।
संजय श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष, राजीव रंजन को मीडिया प्रभारी, मयंक वर्मा को कार्यक्रम सलाहकार, विनायक मिश्रा को संगठन मंत्री तथा प्रियांशु मिश्रा को सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। विशेष कुमार को सहायक मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई।
सचिव पद पर शुभम श्रीवास्तव, रमाशंकर दीक्षित, राहुल अवस्थी, महेंद्र चावला, तबस्सुम हुसैन, नितेश गंगवार और नरेंद्र सिंह खोजी मनोनीत किए गए।
समारोह के समापन पर अतिथियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए निष्पक्ष, निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता के प्रति संगठन की प्रतिबद्धता को समय की आवश्यकता बताया।



