Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

मुंबई के उद्यमी ने जौनपुर में अपने गांव के स्कूल को सात कंप्यूटर डोनेट किए, चोर सभी ले गए, पुलिस थाना निष्क्रिय

जौनपुर | मुगरा बादशाहपुर ब्लॉक के अंतर्गत स्थित कंपोजिट विद्यालय सोंगरा में बीती 6-7 अप्रैल की रात अज्ञात चोरों ने धावा बोलते हुए स्कूल की कंप्यूटर लैब का ताला काटकर सात कंप्यूटर सेट चुरा लिए। ये कंप्यूटर मुंबई स्थित INP Technologies Ltd के चेयरमैन मनोज दुबे जी द्वारा कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) के तहत विद्यालय को डिजिटल शिक्षा के उद्देश्य से प्रदान किए गए थे। ज्ञात हो कि मनोज जी का ख़ुद का गाँव है सोंगरा!

घटना की जानकारी मिलने के बाद स्कूल प्रशासन ने पवारा थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। हालांकि, चोरी की वारदात को कई सप्ताह बीत चुके हैं, लेकिन अब तक पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई है। इससे स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

ग्रामीणों का कहना है कि पवारा थाना क्षेत्र में हाल के महीनों में चोरी की घटनाओं में तेजी आई है। पहले जानवरों की चोरी आम थी, लेकिन अब सरकारी शिक्षण संस्थान भी चोरों के निशाने पर हैं। इससे क्षेत्र में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है।

इस मामले को लेकर INP Technologies Ltd के चेयरमैन मनोज दुबे ने भी पुलिस की निष्क्रियता पर नाराजगी जताते हुए एडीजी और जिला पुलिस कप्तान को लिखित शिकायत भेजी है। कंपनी का कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वे कानूनी विकल्पों पर विचार करेंगे।

वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग रोजगार की तलाश में अन्य शहरों को पलायन कर चुके हैं, जिससे कई घर खाली पड़े हैं। ऐसे में गांवों में चोरी की घटनाओं के और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

स्थानीय निवासियों और सामाजिक संगठनों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द चोरों की गिरफ्तारी हो और विद्यालय की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

देखें शिकायत…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन