Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

दैनिक भास्कर के पत्रकार का कोरोना से निधन

खबर आ रही है कि दैनिक भास्कर के देवास जिले के हाटपिपल्या के पत्रकार इक़बाल भाई का कोरोना से निधन हो गया है। इनके साथ कार्य करने वाले करीब 15 से अधिक साथियों को क्वारंटाइन किया गया है। बताया जा रहा है कि इकबाल दैनिक भास्कर के एजेंट थे और खबरें भी भेजते थे। क्षेत्र के नईदुनिया के पत्रकार नरेन्द्र ठाकुर और अख़बार वितरण करने वाले हाकर्स सहित 100 लोगों को क्वारंटाइन किए जाने की खबर आ रही है।

इधर नई दुनिया के इंदौर प्लांट पर काम करने वाले संजय ठाकरे (टाइम कीपर) गायब हैं। बताते हैं कि विनोबा नगर में जिस मकान में संदिग्ध मिला है उनके यहां श्री ठाकरे किराए पर रहते थे। श्री ठाकरे की तबीयत खराब थी। आज नई दुनिया ने खबर तो प्रकाशित की लेकिन ठाकरे का उल्लेख नहीं किया।

सूत्र बताते हैं कि खबर लगते ही प्लांट के सारे कर्मचारी दहशत में हैं और उन्होंने काम नहीं करने का निर्णय लिया है। इधर नई दुनिया के हेड आफिस में इसको लेकर एक बैठक चल रही है।

कलेक्टर साहब क्या नई दुनिया को करेंगे सील

इधर मजीठिया क्रांतिकारियों ने कलेक्टर का मोबाइल नम्बर प्रेस क्लब कोषाध्यक्ष संजय त्रिपाठी से लेकर पूरे मामले की जानकारी लेने का प्रयास किया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। हमारा कलेक्टर साहब से एक ही सवाल है कि क्या कलेक्टर साहब नई दुनिया को सील कर सारे अखबारों को बंद करने का निर्णय लेंगे।

महू के पत्रकार दहशत में

महू में एक अधिकारी को कोरोना होने की खबर पर सारे महू के पत्रकार दहशत में हैं। यह पत्रकार प्रतिदिन उक्त अधिकारी से मिलते थे। ऐसे में सारे पत्रकारों और श्रमजीवी पत्रकारों की जांच आवश्यक है। क्योंकि प्रेस में काम करने वाले आधे लोग सर्दी और खांसी के शिकार हैं। अगर इस संबंध में लापरवाही बरती तो आंकड़ा कई गुना बढ़ सकता।

रेड जोन से काम पर आ रहे कर्मचारी

इधर नई दुनिया के सूत्रों ने बताया कि रेड जोन से आने वाले व्यक्ति फारुख, जो चंदन नगर से आ रहा है, न्यूज़ प्रिंट में और मेंटेनेंस विभाग में अजीज रहमान जूना रिसाला से आकर लगातार कार्य कर रहे हैं।

साथियों, अगर आप स्वयं और परिवार की जान की सुरक्षा चाहते हैं तो आज ही अखबार के जिम्मेदारों से चर्चा कर अखबार बंद करने की कार्रवाई करें।

pramod dabhade
[email protected]

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन