Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

कोरोना ने एक अखबार मालिक को मार दिया

राजेंद्र तिवारी

भोपाल से खबर है कि कोरोना ने एक अखबार मालिक को मार दिया. इस अखबार मालिक का नाम राजेंद्र तिवारी है. ये दैनिक नई दुनिया अखबार के मालिक थे. कोराना के कारण दैनिक नई दुनिया के मालिक के निधन से इनके यहां काम करने वाले और इनके परिजनों में शोक की लहर है.

तिवारी जी को चार दिन पहले कोरोना पॉजिटिव होने के कारण चिरायु मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था. बताया जाता है कि इनकी किडनी फेल हो गई थी.

कोरोना वायरस द्वारा भोपाल में एक अखबार मालिक की जीवन लीला समाप्त कर दिए जाने से बड़े-बड़ों में दहशत फैल गई है. दैनिक नईदुनिया भोपाल के प्रधान संपादक और मालिक राजेंद्र तिवारी को “बड़े साहब” के नाम से भी जाना जाता था. उनका निधन चिरायु मेडिकल कॉलेज में आज सुबह हुआ.

ज्ञात हो कि नई दुनिया इंदौर के बंटवारे के बाद भोपाल में दैनिक नईदुनिया का मालिकाना हक नरेन्द्र तिवारी के बेटे राजेन्द्र तिवारी को मिला था. 1994 से वे लगातार भोपाल में दैनिक नईदुनिया का प्रकाशन और संपादन करते रहे हैं.

चार दिन पहले बीमार होने पर उन्हें चिरायु अस्पताल में भर्ती कराया गया. उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. उनके लंगस और किडनी में समस्याएं उत्पन्न हुईं.

आज सुबह 8 बजे उन्होंने अपनी देह त्याग दी. आज ही दोपहर 12:30 बजे उनका अंतिम संस्कार किया गया.

वे अपने पीछे पुत्र अपूर्व तिवारी को छोड़ गए.

उनके निधन पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दुख व्यक्त किया है. सागर जैन समाज के समाजसेवी मुकेश जैन ढाना ने उन्हें श्रदांजलि देते हुए कहा है कि तिवारी जी के निधन से पत्रकारिता जगत की अपूरणीय क्षति हुई है. ढाना ने लंबे समय तक उनके साथ ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया था.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन