Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

कोरोना काल में बंसल न्यूज़ ने भी दिखाई अपनी औकात

भोपाल के बंसल न्यूज़ कार्यालय में भी कर्मचारियों के वेतन की की कटौती..

लाकडाउन की घोषणा के बाद बंसल न्यूज़ में एक दिन छोड़ कर एक दिन साढ़े छह घंटे की शिफ्ट कर दी गई. वैसे बंसल न्यूज़ में 9 घंटे की शिफ्ट होती है. आश्वासन दिया गया कि आप लोग कोरोना वारियर हो, आपकी पेमेंट नहीं कटेगी.

वैसे तो बंसल न्यूज़ में हर माह के आखिर में ही पेमेंट दी जाती रही लेकिन लॉक डाउन के चलते अब पेमेंट 10 से 15 के बीच दी जा रही है.

लॉक डाउन के दौरान सीनियर लोग तो पहले से ही घर में बैठ गए और फोन पर ही आफिस आने वाले वर्करों में प्राण फूकते रहें.

जब भोपाल संवाददाता जुगल किशोर शर्मा कोरोना पॉजिटिव हुए तो कुछ ही लोगों को छोड़ कर बाकी सब कोरोंटाइन हो गए…

लेकिन फिर भी कुछ लोगों के चलते न्यूज़ चैनल एक भी घंटे बंद नहीं हुआ..

इसके वाबजूद भी यहां कर्मचरियो की पेमेंट काट दी गयी..

सिर्फ अपने चापलूसों को छोड़ कर..

एच आर हेड अशोक सिटोके, इनपुट आउटपुट हेड शैलेन्द्र राजपूत जैसे लोग जो महीना भर कार्यालय से गायब रहे, उनकी कोई पेमेंट नहीं काटी गयी क्योंकि उनका जीवन अमूल्य है… वो लोग घर से ही बैठ कर काम करवा रहे थे…

जो बेचारे अपने परिवार का मुंह देख कर आ रहे थे, वो लोग इंसान नहीं हैं…

इस बात को लेकर कुछ ने सीनियर्स से बात की तो सीधा सा जवाब दिया गया कि कम्पनी घाटे में है.. यदि नहीं समझ आ रहा है तो आप लोग हमेशा के लिए जा सकते हो..

अधिकतर मीडिया हाउसों में कर्मचारियों के साथ शोषण होता रहता है, मैनेज़मेन्ट सुनता नहीं है और ना ही सरकार..

बंसल न्यूज में कार्यरत एक मीडियाकर्मी द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Rajesh

    June 16, 2020 at 5:50 pm

    Isme seniors ko bolna chiye jaise Sarad ki aur shailendar ji ko output head Jo ki sasthan ke bade pad me baithe Hain…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन