Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

शब्दचर्चा 78 : छोटे बच्चों को जहाँ रखा जाता है, वह क्रेच नहीं है!

नीरेंद्र नागर-

जैसे-जैसे युवा महिलाएँ घर से बाहर निकलकर काम पर जा रही हैं, वैसे-वैसे उनकी अनुपस्थिति में छोटे बच्चों को रखने की समस्या उत्पन्न हो रही है, ख़ासकर शहरों में जहाँ पति-पत्नी अकेले रहते हैं। लेकिन इस समस्या के समाधान के तौर पर सामने आए हैं ऐसे घर जहाँ इन बच्चों का ख़्याल रखा जाता है।

इन घरों को हिंदी में पालनाघर कहते हैं और अंग्रेज़ी में crèche. हिंदी मीडिया में ये दोनों ही शब्द चल रहे हैं। परंतु crèche के लिए जो शब्द लिखा जा रहा है, वह ग़लत है।

हिंदी समाज में इसे क्रेच कहा जाता है और हमारे मीडिया के लोग भी उसे वही लिख रहे हैं क्योंकि वे भी उसी समाज से आए हैं। लेकिन crèche का सही उच्चारण क्रेच नहीं, क्रेश है। यानी इस शब्द में ch का उच्चारण ‘च’ नहीं, ‘श’ होता है।

आपको मालूम होगा कि अंग्रेज़ी में ch के तीन उच्चारण होते हैं – ‘क’, ‘च’ और ‘श’। इनमें फ़्रेंच से जो शब्द आए हैं, उनमें ch का उच्चारण ‘श’ होता है और ग्रीक से जो आए हैं, उनमें ch का उच्चारण ‘क’ होता है। बाक़ी बचे ‘च’ उच्चारण वाले शब्द तो इनमें से अधिकतर अंग्रेज़ी के अपने हैं लेकिन पहले उनको c से ही लिखा जाता था, ch से नहीं। जैसे child का प्रारंभिक रूप cild था। बाद में फ़्रेंच प्रभाव के चलते उसकी स्पेलिंग cild से child हो गई।

अंग्रेज़ी के ch वाले अधिकतर शब्दों में हम सही उच्चारण करते हैं। जैसे शेफ़ (chef) और शॉफ़र (chauffeur) में हम ‘श’ ही बोलते हैं। लेकिन crèche में गड़बड़ कर जाते हैं। इसी तरह एक शब्द है chassis जिसे हिंदीभाषी चेसिस कहते हैं लेकिन उसका सही उच्चारण है शैसी। ch का उच्चारण ‘च’ और अंतिम s साइलंट।

Ch वाला एक और शब्द है जो ऑनलाइन मीडिया जगत में काफ़ी प्रयुक्त होता है। वह है cache जिसका आम मतलब है एक जैसी चीज़ों का भंडार। लेकिन कंप्यूटर की दुनिया में इसका मतलब है किसी डिवाइस या सर्वर में स्टोर की गई ऐसी स्मृति (memory) जहाँ से ज़रूरत पड़ने पर कोई डेटा बहुत तेज़ गति से निकाला जा सके। इसे हिंदी मीडिया जगत में कैशे कहा जाता है। इसका सही उच्चारण है कैश।

यानी cache का वही उच्चारण है जो cash (कैश) का है।

पिछली शब्दचर्चा….

शब्दचर्चा 77 : Ballot paper को बैलेट पेपर लिखा जाएगा या बैलट पेपर?

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन