Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

क्राइम अगेंस्ट पत्रकार : अखिलेश ने उठाई उंगली तो राजेश्वर सिंह ने उनका वक्त याद दिला दिया?

लखनऊ | भाजपा नेता व सरोजनी नगर विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक राजेश्वर सिंह ने अखिलेश यादव पर हमला बोला है. मामला यूपी में पत्रकारों के खिलाफ हो रहे हमले व अन्य गंभीर अपराधों से जुड़ा है. राजेश्वर सिंह ने पूर्व सीएम अखिलेश यादव के उस ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर कर, उनके समय में पत्रकारों के खिलाफ हुए अपराधों का जिक्र किया है, जिस ट्वीट में अखिलेश ने भाजपा की योगी सरकार पर निशाना साधा था. उन्होंने लिखा है कि-

श्रीमान अखिलेश जी,

कृपया समाजवादी शासनकाल में पत्रकारों पर हुए इन हमलों को भी याद कीजिए!

  • 2013: आपके गृह जनपद इटावा में पत्रकार सुरेंद्र वर्मा जी की गोली मारकर हत्या कर दी गई!
  • 2015: शाहजहांपुर में आपके एक मंत्री के खिलाफ फेसबुक पर पोस्ट करने पर वरिष्ठ पत्रकार जगेंद्र सिंह जी को जिंदा जला दिया गया!
  • 2015: चंदौली में टीवी पत्रकार हेमंत यादव जी को सरेआम गोली मार दी गई!
  • मुख्यमंत्री रहते हुए आप पर पत्रकारों की आवाज दबाने के आरोप लगे और पत्रकारों ने खुद पर खतरे का आरोप लगाया।
  • 2021: आपकी मौजूदगी में मुरादाबाद में सपा कार्यकर्ताओं ने पत्रकारों पर हमला किया, जिसमें वरिष्ठ पत्रकार उबैद उर रहमान जी और फरीद शम्सी जी की पिटाई की गई!

शायद आप भूल गए होंगे, लेकिन यूपी के लोग और पत्रकार आज भी इन निर्मम घटनाओं को नहीं भूले हैं।

जनता के साथ मीडियाकर्मी भी कह रहे हैं, “हर जुल्म अबतक है याद, कभी नहीं चाहिए समाजवादी राज!”

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन