Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

दैनिक भास्कर ने यूनिट हेड सहित इन पांच मीडियाकर्मियों को बर्खास्त किया

दैनिक भास्कर अखबार के प्रबंधन ने एक यूनिट के हेड समेत पांच कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त करने का ऐलान कर दिया है. ये सभी लोग राजस्थान के नागौर संस्करण से जुड़े हुए थे.

दैनिक भास्कर के नागौर (राजस्थान) संस्करण में भास्कर मुख्यालय भोपाल की एक विशेष ऑडिट टीम ने डेरा डाला. इस टीम ने गहन जांच पड़ताल की. इस जांच की रिपोर्ट के बाद यूनिट हेड सुकांत किराडू सहित 5 कर्मचारियों को लेनदेन संबंधित मामलों के कारण बर्खास्त कर दिया गया.

सूत्रों के मुताबिक भास्कर से संबद्ध विज्ञापन एजेंसी, वितरण एजेंसी एवं कुछ कर्मचारियों की शिकायत के बाद भास्कर मुख्यालय से एक ऑडिट टीम को नागौर भेजा गया.

ऑडिट टीम ने आते ही शिकायती करने वाले लोगों से निजी रूप में वार्ता कर साक्ष्य जुटाने का काम शुरू कर दिया. इसके बाद एक एक कर सभी कर्मचारियों के बैंक खातों के स्टेटमेंट मंगवाए गए. इसमें नागौर जिले के यूनिट हेड, मार्केटिंग, लेखा और रिकवरी विभाग के कर्मचारियों के खातों में लाखों के लेनदेन पाए गए. संपूर्ण जांच पड़ताल के बाद इन पांचों कर्मचारियों को दोषी पाया गया और दैनिक भास्कर ने इन्हें बर्खास्त कर दिया.

मामला इतना बड़ा था कि दैनिक भास्कर को अपने ही कर्मचारियों को हटाए जाने की आम सूचना छापनी पड़ी और आमजन को सूचित करना पड़ा. इसके चलते नागौर ब्रांच पूरे मीडिया जगत में सुर्खियों में है.

ये पाए गए दोषी-

सुकांत किराडू (यूनिट हेड, नागौर)

अरुण कुमावत (एड सेल्स, कुचामन सिटी)

कृष्ण कुमार (एड सेल्स, नागौर)

भानु प्रताप सिंह (लेखा व वित्त, नागौर)

जय सिंह शेखावत (रिकवरी इंचार्ज, नागौर)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Manish kumar

    December 27, 2021 at 11:07 am

    Please do audit in bihar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन