Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

झारखंड

दैनिक जागरण के फोटोग्राफर को जान से मारने की धमकी, कांग्रेस नेता पर आरोप, धनबाद प्रेस क्लब ने की निंदा

धनबाद | झारखंड स्थित धनबाद प्रेस क्लब ने दैनिक जागरण के फोटोग्राफर मोहम्मद शाहिद को जान से मारने की धमकी और उन पर हमले के प्रयास की कड़ी निंदा की है। क्लब ने इस संबंध में धनबाद थाना प्रभारी को पत्र सौंपकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

प्रेस क्लब के अनुसार, 4 मई 2025 की दोपहर मोहम्मद शाहिद कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित हेराल्ड मामले की पत्रकार वार्ता कवरेज करने गए थे। तभी धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष रशीद राजा अंसारी, उनके दो पुत्रों एवं अन्य कांग्रेसियों के बीच गाली गलौज और मारपीट हो गई।

आरोप है कि इन लोगों ने फोटोग्राफर के साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी भी दी।

पत्र में कहा गया है कि यह हमला प्रेस की स्वतंत्रता पर सीधा हमला है और पत्रकारों के मन में भय पैदा करने की कोशिश है। प्रेस क्लब ने यह भी बताया कि यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो चुकी है और वीडियो सबूत के तौर पर मौजूद हैं।

क्लब ने थानाध्यक्ष, एसएसपी धनबाद और अन्य संबंधित अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाने की भी अपील की गई है।

पत्र पर धनबाद प्रेस क्लब के अध्यक्ष संजीव झा, महासचिव अजय प्रसाद समेत कई पदाधिकारियों के हस्ताक्षर हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन