Connect with us

Hi, what are you looking for?

झारखंड

रांची और धनबाद यूनिट के कुल 16 ब्यूरो आफिस बंद कर रहा दैनिक जागरण

लगता है दैनिक जागरण ने खुद को डिजिटल दौर के हिसाब से बदलने की तैयारी कर ली है. इस बदलने की तैयारी में दैनिक जागरण का बचत वाला फंडा भी छिपा है. दैनिक जागरण ग्रुप हमेशा से अपने इंप्लाइज को कम सेलरी देने के लिए बदनाम रहा है. साथ ही न्यूनतम खर्चे में आफिस संचालित करने के लिए ये ग्रुप जाना जाता है.

कल भड़ास4मीडिया ने खबर दी कि दैनिक जागरण अपना मुरादाबाद एडिशन बंद कर यहां ब्यूरो आफिस खोलने जा रहा है. मुरादाबाद के सभी डेस्क कर्मियों का तबादला बरेली यूनिट में कर दिया गया है.

इसी क्रम में आज जानकारी मिली है कि दैनिक जागरण रांची और धनबाद यूनिट से जुड़े 16 ब्यूरो आफिसों को बंद करने जा रहा है. यहां अब बस एकाध दो लोग रहेंगे और वर्क फ्राम होम यानि घर से खबरें भेजेंगे.

इस फैसले के बाद अभी तक चल रहे 16 ब्यूरो आफिसों के सामानों को दैनिक जागरण प्रबंधन बेचने में जुट गया है. इसके लिए अपने ही अखबार में एक विज्ञापन निकाला है जिसमें यूपीएस, स्टैबलाइजर और बैटरी की बिक्री की बात कही गई है.

देखें विज्ञापन…

इस विज्ञापन से अंदाजा लगाया जा सकता है कि इन 16 आफिसों से अगर एक-एक या दो-दो लोगों को हटाया गया है तो कुल कितने लोग बेरोजगार हो गए होंगे.

इसे भी पढ़ें-

यूपी में दैनिक जागरण अपनी एक यूनिट बंद करने की तैयारी कर रहा! पूरा डेस्क स्टाफ बरेली ट्रांसफर

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन