Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

यूपी में दैनिक जागरण अपनी एक यूनिट बंद करने की तैयारी कर रहा! पूरा डेस्क स्टाफ बरेली ट्रांसफर

दैनिक जागरण की मुरादाबाद यूनिट बंद होने की आशंका, डेस्क स्टाफ बरेली ट्रांसफर…

उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद में लगी दैनिक जागरण की यूनिट पर तैनात संपादकीय के डेस्क स्टाफ को बरेली यूनिट ट्रांसफर कर दिया गया है।

डेस्क के कर्मचारियों ने गुरुवार को बरेली यूनिट पहुंच कर कार्यभार ग्रहण कर लिया है।

प्रबंधन की इस कार्यवाही से इस बात की चर्चा ने जोर पकड़ लिया कि दैनिक जागरण मुरादाबाद यूनिट को बंद करने की तैयारी कर रहा है।

दैनिक जागरण मुरादाबाद यूनिट में डेस्क पर तैनात रहे पत्रकारों ने बरेली यूनिट को अपनी नई कर्मभूमि बताते हुए फेसबुक पर लोगों से यह जानकारी साझा की।

मुरादाबाद यूनिट में तैनात संपादकीय के ओमप्रकाश शंखधार, लवलेश वार्ष्णेय, उमेश लव आदि तमाम संपादकीय कर्मचारियों ने बरेली यूनिट पहुंच कर गुरुवार से कार्य आरंभ कर दिया है।

पता चला है कि मुरादाबाद यूनिट से धीरे-धीरे स्टाफ को बरेली शिफ्ट किया जा रहा है।

प्रबंधन की तैयारियों से लग रहा है कि जल्द ही मुरादाबाद यूनिट से जुड़े सभी संस्करण बरेली से छापकर भेजे जाएंगे।

मुरादाबाद में सिर्फ ब्यूरो कार्यालय कार्य करेगा।

हालांकि गुपचुप चल रही मुरादाबाद यूनिट बंद करने की तैयारियों पर प्रबंधन कुछ भी कहने को तैयार नहीं है। लेकिन हलचल से इस आशंका को बल मिल रहा है कि मुरादाबाद यूनिट अब बंद होने जा रही है।

बरेली से पत्रकार निर्मलकांत शुक्ला की रिपोर्ट.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Raja

    June 11, 2020 at 10:56 pm

    अलीगढ़ भी बन्द होगा वह भी आगरा से ही छपकर जायेगक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन