Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

हिंदुस्तान और अमर उजाला ने ‘दम्माम’ को ‘दोहा’ बता डाला, अधिकारी भी हंस रहे

वाराणसी : अब ऐसे अशिक्षित रिपोर्टर आ गये हैं जिनकी वजह से समय-समय पर खबरों को पढ़कर जानकारी कम मिलती है, हंसी अधिक आ जाती है। फिर भी खुद को बड़का रिपोर्टर बताने से ये बाज नहीं आते हैं।

कभी दैनिक जागरण में गलतियां सामने आती हैं तो कभी हिंदुस्तान और अमर उजाला में।

ताजा मामला वाराणसी का है।

शुक्रवार रात्रि में दम्माम (Dammam) के King Fahd International Airport एयरपोर्ट से 168 यात्रियों को लेकर हिमालय एयरलाइंस का विमान H9 5602 काठमांडू के Tribhuvan International Airport जा रहा था।

काठमांडू में बरसात होने के चलते दृष्यता कम हो गयी और वहां विमान का उतरना मुश्किल हो गया। रात में ही विमान को वाराणसी के लिये डायवर्ट कर दिया गया।

विमान शुक्रवार रात से लेकर शनिवार सुबह तक एयरपोर्ट पर खड़ा रहा और शनिवार को सुबह 9 बजे विमान वाराणसी से काडमांडू चला गया।

इस मामले को दैनिक जागरण ने तो प्रकाशित ही नहीं किया है लेकिन रविवार 4 जुलाई को वाराणसी संस्करण में प्रकाशित अपनी खबर में अमर उजाला और हिंदुस्तान ने दम्माम को दोहा बता डाला।

अधिकारियों को छोड़िये, Google पर भी विमान संख्या डालकर यदि रिपोर्टर खोज लिये होते तो परिणाम सामने आ गया होता।

बहरहाल, इस खबर को पढ़कर रिपोर्टरों के ज्ञान के भंडार को देख कर एयरपोर्ट के अधिकारी भी हंस रहे हैं। धन्य हैं अवैतनिक संवादसूत्र और धन्य हैं वैतनिक डेस्क रिपोर्टर…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन