Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

Media Job

दैनिक भास्कर में मनोरंजन बीट और ANI में बिजनेस बीट पर रिपोर्टरों की भर्ती

मुंबई और दिल्ली में पत्रकारिता से जुड़े युवाओं के लिए सुनहरा मौका सामने आया है। देश के दो प्रमुख मीडिया संस्थान — दैनिक भास्कर (DB Digital) और ANI (Asian News International) — ने रिपोर्टर पदों के लिए भर्तियां निकाली हैं। इच्छुक उम्मीदवारों से जल्द आवेदन करने की अपील की गई है।

DB Digital, जो दैनिक भास्कर समूह का हिस्सा है, मनोरंजन बीट के लिए Reporter cum Copywriter की तलाश कर रहा है। यह नियुक्ति मुंबई स्थित ऑफिस के लिए है।

आवश्यक योग्यताएँ व अनुभव:

  • पत्रकारिता में 5+ वर्षों का अनुभव
  • पत्रकारिता या जनसंचार में स्नातक डिग्री
  • स्थानीय समाचारों की समझ के साथ खबर सूंघने की क्षमता
  • हिन्दी भाषा में प्रवीणता अनिवार्य

इच्छुक उम्मीदवार अपना बायोडाटा [email protected] पर भेज सकते हैं।


देश की अग्रणी न्यूज़ एजेंसी ANI ने बिजनेस रिपोर्टर के लिए भर्ती निकाली है। यह पद दिल्ली लोकेशन के लिए उपलब्ध है।

प्रमुख जिम्मेदारियाँ:

बिजनेस, फाइनेंस, इकोनॉमिक्स और कॉरपोरेट अफेयर्स पर इन-डेप्थ स्टोरी तैयार करना

वित्तीय बाजारों, अर्निंग रिपोर्ट्स, सरकारी नीतियों और इंडस्ट्री ट्रेंड्स पर निगरानी

उद्योग जगत के नेताओं, अर्थशास्त्रियों, निवेशकों और नीति निर्माताओं का इंटरव्यू

प्रेस ब्रीफिंग, कॉन्फ्रेंस और अन्य इंडस्ट्री कार्यक्रमों को कवर करना

योग्यता:

  • पत्रकारिता, कम्युनिकेशन या संबंधित क्षेत्र में स्नातक डिग्री
  • 2+ वर्षों का अनुभव बिजनेस या फाइनेंशियल रिपोर्टिंग में
  • उत्कृष्ट संवाद व इंटरपर्सनल स्किल्स

इच्छुक अभ्यर्थी अपना रिज़्यूमे [email protected] पर भेज सकते हैं।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन