Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

Media Job

दैनिक भास्कर में वॉक-इन इंटरव्यू, द फ्री प्रेस जर्नल में भी वैकेंसी

दैनिक भास्कर डिजिटल (DB Digital) ने एडिटोरियल टीम में कई पदों के लिए भर्ती निकाली है। इसके लिए 22 और 23 अगस्त 2025 को अहमदाबाद में वॉक-इन इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा।

वैकेंसी डेस्क, सिटी रिपोर्टिंग (अहमदाबाद, गांधीनगर, सूरत, वडोदरा, जूनागढ़ और भावनगर) और वीडियो प्रोड्यूसर पदों पर है। इंटरव्यू का स्थान भास्कर हाउस, 280, इन्फिनियम टोयोटा शो-रूम के पास, एसजी हाईवे, अहमदाबाद तय किया गया है।

इंटरव्यू का समय सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा। अन्य डिटेल नीचे विज्ञापन में देखें…


मुंबई स्थित द फ्री प्रेस जर्नल (The Free Press Journal) ने एंटरटेनमेंट बीट के लिए डेस्क राइटर्स की भर्ती का ऐलान किया है। संस्था को ऐसे उम्मीदवारों की तलाश है जिन्हें फिल्मों और एंटरटेनमेंट जगत की गहरी समझ हो और जो OTT, बॉलीवुड व हॉलीवुड फिल्मों की समीक्षाएं लिखने में दक्ष हों।

इस पद के लिए कम से कम 4 साल का एंटरटेनमेंट जर्नलिज़्म का अनुभव आवश्यक है। उम्मीदवार को मुंबई ऑफिस (नरीमन प्वाइंट) से काम करना होगा।

इच्छुक उम्मीदवार अपने बाइलाइन के साथ लिखी गई रिव्यू सैंपल्स और अपडेटेड रिज्यूम [email protected] पर भेज सकते हैं या 7710874924 पर संपर्क कर सकते हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन