Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

डीडी फ्री डिश पर न्यूज़ और मनोरंजन के इन 17 रीजनल चैनलों को मिला फ्री MPEG-4 स्लॉट!

नई दिल्ली: प्रसार भारती ने डीडी फ्री डिश पर क्षेत्रीय भाषा चैनलों के लिए MPEG-4 स्लॉट के 93वें आवंटन के तहत सफल चैनलों की सूची जारी कर दी है। यह आवंटन पायलट आधार पर 31 मार्च 2026 तक मान्य रहेगा।

जारी सूची के अनुसार, चयनित चैनलों में कन्नड़ भाषा से TV9 Kannada और Public TV; मलयालम से माझविल मनोरमा; बंगाली से ABP आनंदा, आर. बांग्ला, TV9 बांग्ला, आर प्लस गोल्ड, कोलकाता टीवी, आर प्लस, एंटर10 बांग्ला और खुशबू बांग्ला शामिल हैं।

इसके अलावा ओड़िया भाषा से कनक न्यूज़; मराठी से ABP माझा और 9X झकास; गुजराती से ABP अस्मिता और गुजरात फर्स्ट तथा पंजाबी से न्यूज़ स्टेट पंजाब–हरियाणा–हिमाचल को भी फ्री स्लॉट दिए गए हैं।

यह आवंटन प्रसार भारती की उस पहल का हिस्सा है, जिसके तहत डीडी फ्री डिश पर अप्रतिनिधित्व वाले और कम प्रतिनिधित्व वाले क्षेत्रीय भाषा चैनलों की दृश्यता बढ़ाने के लिए फ्री MPEG-4 स्लॉट खोले गए हैं। पात्रता का निर्धारण चैनलों के संचालन इतिहास और कंटेंट मानकों के आधार पर किया गया है।

प्रसार भारती ने इससे पहले कहा था कि यह पायलट पहल डीडी फ्री डिश पर क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व की कमी को दूर करने और विभिन्न भाषाई समुदायों के लिए जनहित और क्षेत्रीय समाचार प्रसारण को प्राथमिकता देने के उद्देश्य से शुरू की गई है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन