Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

छत्तीसगढ़

स्वराज एक्सप्रेस छत्तीसगढ़ के लिए नमित जैन से हुई डील निरस्त कर सकते हैं एसपी त्रिपाठी!

रायपुर। मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ से संचालित स्वराज एक्सप्रेस न्यूज चैनल के छत्तीसगढ़ के मालिक बदल सकते हैं। आर्थिक संकट के चलते चैनल हेड एसपी त्रिपाठी ने पिछले साल रायपुर के तंबाखू कारोबारी नमित जैन को छत्तीसगढ़ यूनिट लीज पर दे दी थी। पता चला है, दोनों के बीच रिश्तों में पैसों को लेकर खटास आ गई है। माना जा रहा है कि मई में लीज का कंट्रेक्ट खत्म हो जाएगा, अब इसका रिनीवल नहीं होगा।

इस स्थिति से निपटने के लिए नमित जैन ने छत्तीसगढ़ से अपनी एक वेबसाइट लांच कर दी है ताकि, मीडिया में पैठ बनी रहे। टीम को जुड़े रहने के लिए रायपुर प्रबंधन ने वेबसाइट में काम करने के एवज में रिपोर्टरों की सेलरी बढ़ाने का ऑफर दिया है ताकि, स्वराज एक्सप्रेस हाथ से जाने के बाद भी रिपोर्टर न टूटें। नमित जैन का रायपुर में तंबाखू के साथ ही ब्याज पर काम करने का बड़ा कारोबार है। सेल टैक्स विभाग ने जैन पर 135 करोड़ रुपए से अधिक की न केवल रिकवरी निकाली है बल्कि मामला ईओडब्लू को सौंप दिया है।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन