Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

मिर्जापुर में अस्पताल की कवरेज करने गए अमर उजाला के पत्रकार से अभद्रता, जांच शुरू!

देव गुप्ता-

एक पत्रकार होने के नाते खबर लिखना मेरा काम है। उन खबरों को सामने लाना और जरुरी है, जिससे व्यवस्था सुधरे व जनहित से जुड़ी हो। अमर उजाला के स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़े अभियान के तहत पिछले तीन दिनों से अभियान के तहत खबर लिखी जा रही है।

इसी अभियान के तहत सोमवार को मंडलीय अस्पताल के इमरजेंसी की व्यवस्था देखने गया। वहां डाक्टर समेत प्रमुख स्टाफ नदारद रहे, एक स्टाफ मरीजों को दवा लिख रहा था। बाकी प्रक्षिक्षण लेने आए छात्र व बाहरी आदमी इलाज कर रहे थे।

मेरे खबर छापने व खबर कवर करने से परेशान डाक्टर सुनील सिंह के साथ अन्य स्टाफ अजित चौबे, शिवम सिंह, विमल, रितु, एक बाहरी स्टाफ नीरज आदि ने विवाद किया। इस संबंध में कमिश्नर को अवगत कराया गया। उन्होंने जांच टीम गठित की।

मामले में मेडिकल कालेज प्राचार्य ने फौरी तौर पर अजित चौबे समेत दो को इमरजेन्सी से हटाया है। इस लड़ाई में साथ देने वाले सभी पत्रकार साथी, छोटे व बड़े भाई और शुभ चिंतकों का बहुत आभार। ये लड़ाई आप सब की है, ये छोटी सी जीत भी आप सब की है।

अभी बड़ी जीत बाकी है। जांच चल रही है। उस पर नजर रहेगी।

एक बात ये भी बतानी थी कि खबर कवर करने से रोकने को लेकर विवाद, गाली-गलौज, धक्का मुक्की हुई। इमरजेंसी में आने पर जान से मारने की धमकी दी गई। मारपीट नहीं हुआ। कहीं से मारपीट वायरल हुआ, जो चल रहा है। जिसके बाद आप शुभ चिंतकों का फोन आने लगा। इसलिए पोस्ट कर बता रहा हूं।

आप सब ताकत है। मारपीट की बात होती तो आप भी जानते है आपका भाई इस लड़ाई को कैसे लड़ता। आप तक भी ये बात मैं बताता। आप लोगों के होते किसी कि मजाल है जो हाथ छोड़ दे।

ये लड़ाई खबर करने से रोकने व विवाद का है, तो उसे उसी तरह लड़ा जा रहा है। आपके ताकत के दम सच दिखाकर मैं आपकी लड़ाई लड़ रहा। आप सब का साथ यूँ ही बना रहे।

सच की लड़ाई जारी रहेगी….निडर,निर्भीक व निरन्तर

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन