Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

न्यूज़ नेशन के पत्रकार देवेंद्र चौहान पर नफरत फैलाने का मुकदमा, देखें FIR

बागपत में न्यूज़ नेशन के पत्रकार देवेंद्र चौहान के खिलाफ दो समुदाय के बीच नफरत पैदा करने का मुकदमा दर्ज हुआ है। बागपत कोतवाली पुलिस ने बीएनएस की धारा 353(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।

एमआईएम के जिला अध्यक्ष हाफिज मुकर्रम अली की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई की है। मुकर्रम ने तहरीर देते हुए बताया था कि देवेंद्र चौहान ने एक खबर को बेस बनाकर मुस्लिम धर्म के खिलाफ जहर उगला और मुसलमानों को सूअर बता दिया।

फेसबुक पर अपनी पर्सनल आईडी पर देवेंद्र चौहान ने पोस्ट की थी। जिसकी वीडियो वायरल होने के बाद मुस्लिम समाज के लोगों में आक्रोश फैल गया और एमआईएम जिला अध्यक्ष के निर्देशन में वह लोग कोतवाली पहुंचे और बागपत इंचार्ज दीक्षित कुमार को मामले के लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

इसके बाद पुलिस ने देवेंद्र के खिलाफ दो समुदाय के बीच नफरत फैलाने, उन्माद फैलाने की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन