Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

न्यूज़18 के पत्रकार पर जानलेवा हमला

सहारनपुर। सोमवार की रात को न्यूज़18 के वरिष्ठ पत्रकार देवेश त्यागी पर जीपीओ रोड पर जानलेवा हमला हुआ।

दबंगों ने डंडों और सरियों से किया हमला। देवेश त्यागी को गम्भीर चोंटे आई हैं। हमलावरों ने जान से मारने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस के पहुँचने पर हमलावर स्विफ्ट डिजायर कार से मौके से भाग निकले।

पुलिस की तत्परता के चलते स्कार्पियो सवार दो हमलावर मौके से गिरफ्तार कर लिए गए हैं।

जानकारी मिलते ही एसपी सिटी मौके पर पहुँचे। पत्रकार को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस फरार हमलावरों की तलाश में जुट गयी है।

आरोप है कि भाजपा के कई नेता हमलावरों को बचाने का प्रयास कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि देवेश त्यागी स्टेडियम जा रहे थे खेलने के लिए। तभी कार सवार कुछ लोगों से सड़क पर गाड़ी आगे पीछे करने को लेकर अनबन हो गयी। इसके बाद दबंगों ने हमला कर दिया।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन