Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

ओपी सिंह रिटायर, हितेश अवस्थी बने यूपी के कार्यवाहक डीजीपी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ओम प्रकाश (ओपी) सिंह आज सेवानिवृत हो गए हैं। अगला डीजीपी कौन होगा, इस कयास के बीच डीजी विजिलेंस हितेश चन्द्र अवस्थी को नया कार्यवाहक डीजीपी नियुक्त कर दिया गया है।

आज लखनऊ पुलिस लाइन में डीजीपी ओपी सिंह की विदाई परेड का आयोजन किया गया। रिटायर होने के दिन डीजीपी ओपी सिंह ने कहा, ‘वर्दी धारण कर जनसेवा करने का अवसर मिलना वरदान से कम नहीं था।’

वर्तमान में जो अधिकारी डीजीपी बनने की दौड़ में आगे बताए जा रहे हैं, उसमें 1985 बैच के आइपीएस अधिकारी डीजी विजिलेंस हितेश अवस्थी जो अब कार्यवाहक डीजीपी बन गए हैं, सबसे आगे थे। वरिष्ठता के आधार पर डीजीपी के चयन होने की स्थिति में हितेश चंद्र अवस्थी ही दावेदार थे।

डीजीपी की दौड़ में शामिल अन्य पुलिस अधिकारियों की बात की जाए तो 1986 बैच के आइपीएस अधिकारी डीजी सुजान वीर सिंह, 1987 बैच के आइपीएस अधिकारी डीजी ईओडब्ल्यू डॉ. आरपी सिंह, इसी बैच के डीजी उप्र राज्य मानवाधिकार आयोग जीएल मीणा, डीजी फायर सर्विस विश्वजीत महापात्रा, 1988 बैच के डीजी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड आरके विश्वकर्मा, डीजी जेल आनन्द कुमार व केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस आ रहे डीजी डीएस चैहान के नाम भी शामिल हैं।

हालांकि, अब तक किसी नाम पर कोई निर्णय न होने की सूचना है। इसके चलते ही कार्यवाहक डीजीपी बनाए जाने व ओपी सिंह को सेवा विस्तार के कयास भी लगाए जा रहे थे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन