Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

अमर उजाला के फोटो जर्नलिस्ट और इंडिया न्यूज के पत्रकार पर हमला

कानपुर औऱ सीतापुर में पत्रकारों पर हुआ जानलेवा हमला

अमर उजाला के फोटो जर्नलिस्ट धीरेंद्र जायसवाल पर जानलेवा हमला हो गया। मामला काकादेव कोतवाली क्षेत्र का है। जहां पर एक भोजनालय पर पहुंचे पत्रकार पर हमलावर ने चाकू से वार कर दिया।

हमले के बाद पत्रकार को गंभीर हालत में हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसे लखनऊ पीजीआई के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए एक हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है।

मामले में फ़ोटो पत्रकार धीरेंद्र जायसवाल किसी समारोह में शामिल होने के लिए काकादेव स्थित जय भगवान गेस्ट हाउस गए हुए थे। वहां पहले से मौजूद दो अज्ञात लोगों ने धीरेंद्र को गालियां देते हुए चाकू से हमला कर दिया।

अचानक हुए इस हमले से फ़ोटो जर्नलिस्ट बुरी तरह घायल हो गया। आनन फानन उसे अस्पताल भेज दिया गया, जहां से उसे लखनउ के पीजीआई में रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद पुलिस ने ततपरता दिखाते हुए एक हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है।

मामले की जांच पड़ताल चल रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि हमले को अंजाम देने के पीछे क्या कारण रहा होगा।

वहीं पत्रकार धीरेंद्र को जानने वाले लोग बताते हैं कि वो एक निष्ठावान पत्रकार हैं। उनका किसी से विवाद नहीं होता था। धीरेंद्र पिछले बीस वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और अमर उजाला सहित राष्ट्रीय सहारा समेत अन्य मुख्य अखबारों के लिए काम करते रहे हैं। कानपुर के शास्त्री नगर निवासी धीरेंद्र के परिवार में पत्नी सहित दो बच्चे भी हैं।


उधर सीतापुर से खबर है कि इंडिया न्यूज के पत्रकार पर जान लेवा हमला हुआ है. NH24 पर 4 बदमाशों ने किया जानलेवा हमला. बताया जाता है कि चार पहिया गाड़ी से नकाबपोश आए थे. इन बदमाशों ने लोहे की राडों से किया हमला.

इंडिया न्यूज के पत्रकार सुधांशु पुरी के पैरों और हाथों में गंभीर चोटें आई हैं. पत्रकार सुधांशु पुरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह प्रकरण सीतापुर के थाना खैराबाद का है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन