Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

बलिया के पत्रकार दिग्विजय सिंह के साहस की हर ओर हो रही है तारीफ़

अफ़लातून अफ़लू-

वरिष्ठ पत्रकार तथा लोकनायक जयप्रकाश द्वारा स्थापित छात्र संघर्ष वाहिनी के नेता रहे साथी दिग्विजय सिंह ने योगी प्रशासन के भ्रष्टाचार की पोल खोल दी है।खिसियाई बिल्ली खम्भा नोंचे को चरितार्थ करते हुए बलिया प्रशासन ने अमर उजाला के तीन पत्रकारों को फर्जी आरोपों में गिरफ्तार किया है।अखबार के प्रबंधन को प्रेस की स्वाधीनता की रक्षा के लिए अपने पत्रकारों का साथ देना चाहिए।

सिंघासन चौहान-

बलिया में परीक्षा में नकल रोकने में पूरी तरह नाकामयाब रहा है बलिया शासन व प्रशासन। बलिया जिलाधिकारी व बलिया पुलिस कप्तान अपनी नाकामयाबी को छुपाने के लिए पत्रकारों के ऊपर फर्जी मुकदमा दायर किया जबकि नकल माफिया आज़ाद घूम रहे हैं।

अरे सरकार नकल माफियाओं को पकड़िए ना इंन निर्दोष पत्रकारों को पकडने से कोई फायदा नहीं। इन्होंने आपकी नाकामयाबी को उजागर किया है इएलिये आप बौखलाए हुए हैं। इस बौखलाहट में अपने ये नहीं देखा कि आप निर्दोषों के ऊपर मुकदमा लिख रहे हैं।

कितने नकल माफियाओं के ऊपर अपने मुकदमा लिखा है? कितने नकल माफिया जेल गए हैं? फर्जी मुकदमा लिखना तो वैसे भी पुलिस की फितरत है।

अमृत तिवारी-

बलिया के अमर उजाला के पत्रकार दिग्विजय सिंह को चर्चित पेपर लीक मामले का खुलासा करने पर पुलिस प्रशासन द्वारा सताया जा रहा है. गिरफ्तारी के दौरान ऊंची आवाज में प्रतिकार देख तमाम जनता हैरान है… क्योंकि, जहां बड़े-बड़े मीडिया संस्थान और सूरमा सरकार और प्रशासन के आगे लेटे हुए हैं. वहां निडर होकर यह पत्रकार डंके की चोट पर प्रशासन को चोर और नकल माफियाओं के साथ मिले होने नाद कर रहा है.

जनाब, ये बागियों की धरती है. यहां यही मिलेंगे. नकल माफियों का सच सामने लाने पर आखिर प्रशासन इतना बेचैन क्यों है? क्यों एक आम पत्रकार को जेल में ठूसा जा रहा है? आपको बता दें कि दिग्विजय सिंह जी से पहले दो अन्य पत्रकारों को पहले ही जेल में डाला जा चुका है. खैर! सिंह साहब के साथ मेरी भी आवाज दर्ज की जाए- बलिया प्रशासन मुर्दाबाद…

देखें संबंधित वीडियो-

इस खाँटी पत्रकार ने बलिया के डीएम-एसपी की औक़ात बता दी
https://youtu.be/XTcQbZxjrOo

पेपर लीक में फँसाए गए पत्रकार ने बेशर्म डीएम-एसपी की पोल खोल दी
https://youtu.be/DuDHcRUPgfM

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
2 Comments

2 Comments

  1. झारखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन

    April 1, 2022 at 8:39 pm

    झारखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन पत्रकार दिग्विजय सिंह और अन्य पत्रकारों के साथ हुई नाइंसाफी और उनकी गिरफ़्तारी की निंदा करती है। प्रशासन और पुलिस पर्चा लीक करने वाले दोषियों पर कार्यवाई करें न कि पत्रकारों पर। उत्तर प्रदेश के सभी पत्रकार संगठनों को इस घटना का विरोध करते हुए भारतीय प्रेस परिषद के संज्ञान में मामले को आवश्यक कार्यवाई हेतु लाया जाना चाहिए। अमर उजाला प्रबंधन को भी प्रत्यक्ष विरोध कर पत्रकारों को न्याय पाने में साथ देना चाहिए। गिरफ्तार पत्रकारों को अविलम्ब रिहा किया जाए।

  2. राहुल सिसौदिया

    April 2, 2022 at 8:58 am

    बुल्डोजर पत्रकार दिग्विजय सिंह ने बलिया के शासन प्रशासन को नँगा कर दिया,
    शर्म करें वहाँ के नेता, शर्म करें यूपी सरकार जिनके इसारे पर बुल्डोजर पत्रकार को गिरफ्तार किया है।

    बुल्डोजर योगी नही, दिग्विजय सिंह है जिसने नकल शिक्षा माफियाओं पर अपना बुल्डोजर चलाया है। लेकिन शिक्षा माफिया व नकल माफिया को बचाने के लिऐ बलिया के शासन प्रशासन ने बुल्डोजर पत्रकार दिग्विजयसिंह को गिरफ्तार किया है। जो बहुत ही गलत है, में इसका विरोध करता हूं।

    राहुल सिसौदिया
    पत्रकार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन