Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

दिलीप खान ने ‘एशियाविल’ को गुडबॉय कहा

Dilip Khan-

कल दो-तीन लोगों ने एशियाविल के किसी कंटेंट को लेकर मुझे मैसेज किया तो ये सूचना अब साझा कर रहा हूं. मुझे एशियाविल छोड़े महीना भर से ज़्यादा हो गया है. नए साल के पहले दिन मैंने इस्तीफ़ा लिखा था और 31 जनवरी को मेरा नोटिस पीरियड ख़त्म हो गया.

2018 में जब मैं इस संस्था से जुड़ा था तो पिछले दो संस्थानों की तरह ही यहां भी नींव डाली जा रही थी. एशियाविल में बहुत कुछ नया सीखा. जब तक काम करने में मज़ा आया, तब तक जतन से काम किया. आख़िरी दिनों में मैनेजमेंट ने जब न्यूज़ और करंट अफ़ेयर्स बंद कर उसके बदले ‘मिलेनियल्स’ कंटेंट बनाने का फ़ैसला किया, तो मैंने ख़ुद को उसमें फ़िट नहीं पाया और रास्ता अलग कर लिया.

अब एशियाविल की प्रशंसा या शिकायत के लिए अधिकृत व्यक्ति से संपर्क कीजिए.

आज सुबह ही पता चला कि राज्यसभा टीवी भी अतीत का हिस्सा बनने वाला है. लोकसभा टीवी के साथ विलय के बाद संसद टीवी बनने वाला है. आधिकारिक फ़ैसला आ चुका है. 2011 में जब राज्यसभा टीवी शुरू हो रहा था तो एक जूनियर कर्मचारी के बतौर मैं भी लॉन्च से पहले ही उसका हिस्सा बना था.

काम करने के लिए वो बेस्ट जगह थी. टीवी इंडस्ट्री में समूचे प्रोफ़ेशनलिज़्म के साथ बिना गाली-गलौज और हंगामा बरपाए काम करने की तमीज़ शायद ही कहीं हों. मैं हमेशा चाहता रहा कि जिन संस्थानों से मैं निकला वे और बुलंदियों पर जाएं, लेकिन हो कुछ और रहा है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन