Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

‘दिनार टाइम्स’ की धमक से आई-नेक्स्ट कानुपर में इस्तीफों और आशंकाओं का दौर

कानपुर में दैनिक जागरण ग्रुप के आईनेक्स्ट अखबार को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि यहां लोकल कंटेंट हेड मनोज खरे सहित एडिटोरियल के कई लोगों ने एक साथ इस्तीफा दे दिया है. ये सभी पत्रकार हाल में शुरू हुए एक मीडिया हाउस ‘दिनार टाइम्स’ में गए हैं.

दिनार टाइम्स में मनोज खरे ने बतौर ग्रुप एडिटर ज्वाइन किया है. अन्य लोगों को भी अच्छा वेतन दिया जा रहा है.

बताया जा रहा है कि ये सभी लोग आईनेक्स्ट की वर्किंग से भी परेशान थे. उन पर मार्केटिंग कंटेंट का जबर्दस्त दबाव था. दावा तो ये भी किया जा रहा है कि इन सभी का काफी दिनों से आईनेक्स्ट छोडऩे का प्लान था और दिनार टाइम्स की इन्हीं के दिमाग की उपज है.

ये भी कहा जा रहा है कि दिनार टाइम्स के कंटेंट से लेकर इसके डिजाइन तक का पूरा काम आईनेक्स्ट में ही फाइनल हुआ है. एडिटोरियल के साथ-साथ कई लेआउट के लोग भी इससे जल्द जुड़ सकते हैं.

इस नए अखबार का लुक-फील का ज्यादा हिस्सा आईनेक्स्ट से मिलता जुलता है. यहां तक कि फॉन्ट साइज और स्टाइल भी पुराने आईनेक्स्ट जैसा ही है.

चर्चा है कि आई-नेक्स्ट से एक सीनियर शख्स जल्द ही बड़े पद पर नए मीडिया हाउस को ज्वाइन कर सकता है. इसके अलावा कई और भी करीबी अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन