कानपुर का चर्चित अखबार दीनार टाइम्स। इसको संपादक मनोज खरे ने बहुत जल्द ऊंचाइयों तक पहुंचाया। दिल्ली में रहने वाले मालिक गणेश टंडन अब मनोज खरे को दिल्ली बुलाना चाहते हैं। मनोज खरे ने दिल्ली जाने से मना कर दिया। इसके बाद उन्होंने अपना इस्तीफा मालिक गणेश टंडन को भेज दिया।

आपको बता दें कि दीनार टाइम्स कानपुर में बहुत कम समय में बहुत लोकप्रिय हो गया था जिसके पीछे संपादक मनोज के की अहम भूमिका रही। मनोज खरे के इस्तीफ़ा देने के बाद पूरी टीम में खलबली मच गई है।
दीनार टाइम्स समाचार पत्र के मालिक दिल्ली में रहते हैं जो कि भाजपा और संघ से जुड़े लोग हैं। अब देखना यह है कि नया संपादक किसको नियुक्त किया जाता है।
मनोज खरे 25 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े रहे हैं। आईनेक्स्ट के एडिटोरियल हेड के रूप में 10 सालों तक काम किया है। मनोज खरे दिल्ली नहीं जाना चाहते हैं। इसको लेकर उन्होंने अपना त्यागपत्र दे दिया है। उनको रोकने की कोशिश की गई लेकिन वो नहीं माने।
नए संपादक दिल्ली से आ रहे हैं। अब दिनार टाइम्स के एडिटर दिल्ली में ही बैठेंगे। ऐसी चर्चा है कि कई और विकेट गिरने वाले हैं।