Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

पत्रकार दिनेश कुमार मिश्रा ने बनारस से ‘नेशनल विजन’ की शुरुआत की

ईटीवी उत्तरप्रदेश में लंबी पारी के बाद भारत समाचार का दामन पकड़ कर कुछ दिनों तक वाराणसी संवाददाता के रूप में कार्य करने वाले वाराणसी के पत्रकार दिनेश कुमार मिश्रा अब युवा पत्रकारों की टीम के साथ वेबसाइट ‘नेशनल विजन डॉट न्यूज’ लेकर आये हैं। वाराणसी सहित पूर्वांचल के 10 जिलों को कवर करने वाले ‘नेशनल विजन’ का मुख्य उद्देश्य समाज में उन दबी जुबानों की आवाज बनना है जो वर्तमान समय में चकाचौंध की मीडिया जगत में अछूती रह जाती हैं।

डिजिटल प्लेटफार्म से शुरू होने वाला ‘नेशनल विजन’ आने वाले दिनों में मीडिया के हर प्लेटफार्म पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगा, ऐसा दावा है। इसी उद्देश्य के साथ नेशनल विजन का शुभारंभ 7 सितम्बर 2019 को वाराणसी के प्रधान कार्यालय से हुआ है। इसमें बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल उपस्थित थे। इन्होंने नेशनल विजन के पूरी टीम की सराहना की। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्र पटेल भी मौजूद रहे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन