Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

DD news में न्यूज़ रीडर बनीं दीपिका लाल!

दीपिका लाल-

DD news में न्यूज़ रीडर के लिए इंटरव्यू चल रहा था। मेरा नंबर सबसे अंत में था। सुबह से बैठी बैठी थक गयी थी। जब नंबर आया तो पहला सवाल था मैम अपने बारे में, पढ़ाई लिखाई के बारे में बताइए। मैम, एक एक कर बताया।

फिर दिल्ली से लाइव जुड़े न्यूज हेड सर ने पूछा, मीडिया में भी काम किया है? जवाब दिया हां। एक साल पहले तक इसी लाइन में फुल टाइम थी। तब सहज ही अगला सवाल पूछा गया, फिर अब टीचिंग क्यों??

जवाब भी बिल्कुल सधा था। क्योंकि टीचिंग से भागती थी सर। सबसे मुश्किल काम लगता था। दूसरी वजह थी परिस्थितियां, स्थानांतरण वाली पति की नौकरी और छोटे बच्चे। शुरुआत में दिक्कत हुई थी सर। पर मन रम गया बच्चों में। मीडिया शौक था, लिखना शौक था, इसलिए हर स्तर पर इससे जुड़े रहने की कोशिश की। पर इसे अब पेशा कभी नहीं बनाउंगी। बच्चों ने नयी दिशा दी है। उनसे सीखने को बहुत कुछ मिला, मिल भी रहा है। पत्रकारिता से सीखा, शिक्षण, सफल कम्यूनिकेशन है। बहुत काम आया।

सामने बैठे पैनल के चेहरे पर हल्की सी मुस्कान थी।

मैं, शांत थी। जो होगा, देखा जाएगा। हार जीत से डरना नहीं, नहीं तो कल बच्चों को स्कूल में कैसे बूस्ट करूंगी…

लगभग डेढ़ महिने बाद रिजल्ट आया, और मैं टॉप 5 candidate में थी.. बच्चों ने मैसेज में लिखा, मैम, वी आर प्राउड ऑफ यू… और मैं भावुक हो गयी..

My first news reading experience on dd arunprabha. आवाज पर पिछले 2 दिनों से मेहनत कर रही थी। क्लास करते हुए आवाज पर बहुत असर हो रहा। बहुत कुछ सीखने की कड़ी में… https://youtu.be/NeLuVzeBgMk

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Bijay Singh

    December 8, 2022 at 1:31 pm

    Congratulations Deepika.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन