Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

घर में फांसी पर झूलीं बंगाली टीवी अभिनेत्री दिशा गांगुली

कोलकाता : बंगाली टीवी धारावाहिक की अभिनेत्री दिशा गांगुली को दक्षिण कोलकाता स्थित उनके आवास पर गुरूवार सुबह फंदे से झूलता पाया गया। पुलिस को संदेह है कि उन्होंने आत्महत्या की है। पुलिस ने बताया कि 23 वर्षीय अभिनेत्री ने महानगर के दक्षिणी इलाके के पर्नश्री स्थित अपने आवास पर कथित रूप से फांसी लगाकर जान दे दी। 

पुलिस ने कहा, “अभिनेत्री अपने बेडरूम में पंखे से लटकती पाई गई और समझा जाता है कि उन्होंने दुपट्टे का फंदा बना लिया। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। उनके पुरूष मित्र ने दरवाजा तोडा और शव को नीचे उतारा।” पुलिस ने बताया कि इसमें किसी गडबडी की आशंका नहीं है और किसी ने भी अभी तक शिकायत नहीं की है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। दिशा ने ‘कनकांजलि’ जैसे लोकप्रिय बंगाली धारावाहिकों में काम किया है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन