Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

जिन लोगों ने ABVP के खिलाफ ज्ञापन दिया, जागरण ने उन्हीं को बता दिया अभाविप कार्यकर्ता!

जागरण वाले ये क्या छाप देते हैं… देखिए एक ब्लंडर : बदायूं में कल जिस अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के विरोध में वकीलों ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन दिया था, आज दैनिक जागरण अख़बार ने उसी ABVP का वकीलों को कार्यकर्ता बता कर खबर छाप दिया. सुबह दैनिक जागरण अखबार देखकर वकील सकते में आ गए. एबीवीपी के खिलाफ ज्ञापन दिया था और उन्हें ही बता दिया गया एबीवीपी कार्यकर्ता. इस ब्लंडर को लेकर दैनिक जागरण के पाठकों में भारी रोष है. वकीलों ने माफीनामा न छापने पर अखबार के बहिष्कार की धमकी दी है.

एडवोकेट सलमान सिद्दीकी ने बताया कि वे इस झूठी खबर का पूरी तरह से खंडन करते हैं. वे लोग ABVP कार्यकर्ता कभी नहीं रहे हैं. सलमान सिद्दीकी ने सभी से अनुरोध किया कि वे लोग दैनिक जागरण की इस तरह की किसी भी खबर पर यकीन न करें. ज्ञात हो कि यह मामला यूपी के बदायूं का है. जिन लोगों ने कल avbp के विरोध में DM बदायूं को एक ज्ञापन दिया था उन्हें आज बदायूं के दैनिक जागरण ने avbp का कार्यकता बताकर गलत खबर छाप दी.  इसका कड़ा विरोध किया जा रहा है.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन