Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

जागरण के बरेली संस्करण को बसपा विधायक और उनके ब्लाक प्रमुख भाई ने खरीद लिया है?

दैनिक जागरण में जो न हो जाए वो कम है। दैनिक जागरण ने आजकल सभी संस्करण में आपदा प्रबंधन को लेकर मुहिम चला रखी है। बरेली में भी इस पर लिखा जा रहा है। सिविल डिफेंस के साथ ही कुछ छपास रोगी इसमें शामिल किए गए हैं जो जागरण की टीम के साथ रोज किसी स्कूल या फैक्ट्री में जाते हैं और फोटो के साथ कवरेज छापी जाती है। इस मुहिम की कमान संपादक के सबसे खास अंकित कुमार के हाथ में है।

पिछले बीस दिन में ‘खतरे में है शहर’ नाम की इस मुहिम में बिथरी चैनपुर से बसपा विधायक वीरेंद्र सिंह और उनके भाई ब्लाक प्रमुख देवेंद्र सिंह 16 बार फोटो के साथ छप चुके हैं। एक दिन सबसे ऊपर वीरेंद्र सिंह विधायक का फोटो छपता है तो दूसरे दिन उनके भाई देवेंद्र सिंह का। फिर विधायक का और फिर भाई का। लगातार विधायक और उनके भाई का फोटो छपने से शहर में चर्चा शुरू हो गई है कि जागरण का बरेली संस्करण विधायक ने खरीद लिया है।

एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन