Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

पटना में राष्ट्रपति के दौरे के समय न्यूज कवरेज में लगे एक और पत्रकार के घर चोरी

पटना : शहर में पत्रकार आज कल चोरो के निशाने पर हैं। अभी बीती रात एक पत्रकार के घर से चोर आठ लाख के जेवर और 25 हजार के नोट उड़ा ले गए थे। एक और पत्रकार के घर से उनका कुत्ता चोरी हो गया। पटना में जिस दिन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की सुरक्षा में पुलिस अमला लगा हुआ था, उसी दौरान चोर एक पत्रकार का कुत्ता उठा ले गए। 

ये घटना राजीव नगर थानाक्षेत्र की है। चोरी पत्रकार मोहन कुमार के घर में हुई। उनका कुत्ता कोई चोर उठा ले गया। मोहन कुमार के मुताबिक उनके घऱ आशियाना से शाम लगभग सात बजे उनका काले रंग का लेब्रा डॉग चोरी हो गया। इसकी सूचना उन्हें पत्नी से मिली। उस समय वह राष्ट्रपति के आगमन पर न्यूज कवरेज में लगे हुए थे। 

उन्होंने बताया कि डी-1 अभियंता नगर के आसपास काफी खोजबीन के बाद राजीव नगर थाने में सुचना दर्ज कराई गई। उनकी शिकायत है कि पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। राजीव नगर में पत्रकार मोहन कुमार के घर ये चोरी की तीसरी वारदात है। इससे पहले भी चोरों ने उनका कुत्ता चोरी कर लिया था।  

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन