Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

विशेष डोंगल के जरिए बिना इंटरनेट पांच चैनल मोबाइल पर देख सकेंगे

इंदौर। निजी चैनलों की तरह अब दूरदर्शन ने भी मोबाइल तक पहुंच बना ली है। उपभोक्ता अब टीवी ऑन गो एप्लीकेशन की मदद से बिना इंटरनेट का इस्तेमाल किए पांच चैनल मोबाइल पर देख सकेंगे। इसके लिए बाजारों में विशेष डोंगल आ गया है। इससे शहर से 20 किमी तक के दायरे में बिना रुकावट के ये चैनल देखे जा सकते हैं। दूरदर्शन इंदौर कार्यालय के प्रमुख वीरेंद्र पंडित ने बताया कि ओटीजी सपोर्ट एंड्रॉइड मोबाइल सेट पर टीवी ऑन गो एप्लीकेशन डाउनलोड करना होगा।

बाद में डोंगल को मोबाइल से जोड़ते ही इन चैनलों का प्रसारण शुरू हो जाएगा। इनमें डीडी नेशनल, डीडी न्यूज, डीडी भारती, डीडी स्पोर्ट्स और डीडी एमपी चैनल रखे गए हैं। पंडित ने बताया कि अत्याधुनिक तकनीक डीवीबीटी 2 पर आधारित ट्रांसमीटर से चैनलों की उच्च गुणवत्ता रहेगी। पंडित के मुताबिक एंटीना और सेटअप बॉक्स लगाकर इसका दायरा 100 किमी तक किया जा सकता है। इन उपकरणों से इन चैनलों को देखना संभव हो सकेगा। उन्होंने बताया कि जिन मोबाइल में ओटीजी सुविधा नहीं है, उनमें वाई-फाई एंटीना से प्रसारण देखा जा सकता है।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन