Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

ड्रग डिपार्टमेंट गोरखपुर में खुल्लमखुल्ला भ्रष्टाचार का सुबूत है ये आडियो, सुनें

सत्येंद्र कुमार-

इस सबूत के बाद भी कुछ और चाहिए तो बता देना पुलिस अंकल!

गोरखपुर : ड्रग डिपार्टमेंट गोरखपुर का खुल्लम खुल्ला भ्रष्टाचार स्टिंग आपरेशन में देखने के बाद भी अपना मुँह बन्द रखने वाले भ्रष्टाचारियों सुनो…. सालों से खुल्लम खुल्ला हो रहे इस घूसखोरी और भ्रष्टाचार को देखने जानने के बाद भी चुप्पी साध बैठे रहने वाले कलम के हत्यारों, तुम भी सुनो….. भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टोलरेंस के नाम पर दिन रात विधवा विलाप कर अपनी छाती पीटने वाले दोहरे चरित्रधारियों तुम भी सुनो…..भ्रष्टाचार को सदैव जिंदा रखने की खातिर, भ्रष्टाचार उजागर करने वाले पत्रकार को जेल भेजने की साजिश और कोशिश करने वाले पुलिसिया अंकल तुम भी सुनो….

सुनो इस ऑडियो को! यह फोन सी एम सिटी गोरखपुर के ड्रग डिपार्टमेंट से आया है। फोन करने वाला शख्स ड्रग डिपार्टमेंट गोरखपुर का वही चपरासी मोहन तिवारी है, जिसका लड़का ड्रग लाइसेंस बनाने की एवज में लाखों रुपये ड्रग डिपार्टमेंट के इशारे पर बटोरता हुआ कैमरे में कैद हुआ था। मोहन तिवारी ने मुझे (पत्रकार सत्येंद्र कुमार) फोन कर वीरेंद्र राय तथा ड्रग डिपार्टमेंट गोरखपुर के सारे राज खुद ही खोल दिये हैं। अब ये मत पूछना कि वीरेंद्र राय कौन है? ये वही वीरेंद्र राय है जिसे खड़ा कर मेरे खिलाफ मुकदमा लिखवाया गया है।

सुनें आडियो-

पूरे प्रकरण को समझने के लिए इन वीडियोज को भी देखें-

संबंधित खबरें-

सीएम सिटी के भ्रष्टाचारियों ने एक खोजी पत्रकार को घेर लिया, देखें इंटरव्यू पार्ट एक

पार्ट 2- इस स्टिंग से दुखी CM सिटी के भ्रष्टाचारी जेल भेजेंगे खोजी पत्रकार सत्येंद्र को!

यूपी में औषधि विभाग में भ्रष्टाचार का वीडियो देखें, स्टिंग करने वाले पत्रकार पर ही दर्ज हो गया मुकदमा

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन