Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

शब्दचर्चा (36) : NBT, आजतक में इकॉनमी, जनसत्ता, जागरण में इकोनॉमी! सही क्या है?

जैसे-जैसे हिंदी बोलचाल में अंग्रेज़ी के शब्द आ रहे हैं, वैसे-वैसे हिंदी मीडिया में भी अंग्रेज़ी के शब्दों की संख्या बढ़ रही है। मसलन कभी हिंदी के अख़बारों में अर्थव्यवस्था शब्द ख़ूब चलता था लेकिन आज धड़ल्ले से ECONOMY शब्द का इस्तेमाल किया जा रहा है चाहे मामला दो साल में भारत के 5 trillion economy बनने का हो या ट्रंप के उस बयान का जिसके अनुसार भारत एक dead economy है।

कुछ दिनों पहले जब अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने चिढ़ के मारे भारत की अर्थव्यवस्था को Dead Economy कहा था तो हिंदी के अधिकतर अख़बारों और वेबसाइटों ने उसका अनुवाद ‘मृत अर्थव्यवस्था’ नहीं किया, बल्कि Dead Economy का ही प्रयोग किया हालाँकि देवनागरी लिपि में।

इस Economy का लिप्यंतर करते हुए जनसत्ता और जागरण जैसों ने जहाँ ‘इकोनॉमी’ शब्द का प्रयोग किया, वहीं नवभारत टाइम्स, न्यूज़ 18 और आज तक ने ‘इकॉनमी’ लिखा।

ABP News और Zee News जैसों ने दोनों का प्रयोग किया, किसी ख़बर में ‘इकोनॉमी’ तो किसी में ‘इकॉनमी’। आज की शब्दचर्चा 36 में हम यही जानेंगे कि इन दोनों में से कौनसा सही है।

सही है इकॉनमी। आप अंग्रेज़ी के किसी भी अच्छे शब्दकोश में देखेंगे, आपको यही उच्चारण मिलेगा। लेकिन शब्दकोश में आपको कारण नहीं मिलेगा कि Economy का उच्चारण इकॉनमी क्यों है।

मैं आपको इसका कारण बताता हूँ। कारण है अंग्रेज़ी उच्चारण का रूल नंबर 6. अंग्रेज़ी उच्चारण का रूल नंबर 6 ऐसे शब्दों के बारे में है जिनमें y से अंत होने वाले सफ़िक्स (प्रत्यय) हों लेकिन शर्त यह है कि वे a, e, i, o या u से शुरू न होते हों। यानी nomy (Economy), graphy (Photography), tomy (Anatomy), logy (Apology) आदि सफ़िक्स तो इस नियम के तहत आएँगे लेकिन -ory (mandatory) तथा -ify (purify) जैसे सफ़िक्सों पर यह नियम लागू नहीं होगा।

Economy के अंत में nomy है इसलिए रूल 6 इसपर लागू होगा।

नियम यह है कि ऐसे शब्दों में y से पहले आने वाले स्वर (vowel) का उच्चारण हल्का यानी ‘अ’ होगा। इस कारण nomy, tomy, logy में o का और graphy में a का उच्चारण ‘अ’ होगा। उनको बोला जाएगा नमी, टमी, लजी और ग्रफ़ी।

इसी कारण Economy में भी बाद वाले o का उच्चारण ‘अ’ होगा। बोला जाएगा नमी।

चलिए, nomy के उच्चारण का फ़ैसला तो हो गया – नमी। कारण भी पता चल गया। लेकिन Eco का उच्चारण इकॉ क्यों है, इसका जवाब तो बाक़ी है।

जी हाँ, लेकिन इसका जवाब मैं यहाँ नहीं दे सकता क्योंकि Economy में eco का उच्चारण इकॉ क्यों हो रहा है, इको क्यों नहीं हो रहा, यह समझने के लिए आपको न केवल अंग्रेज़ी स्वरों (vowels) के उच्चारणों के नियम जानने होंगे बल्कि शब्दों को हिस्सों (syllables) में बाँटने का तरीक़ा भी।

वह सब आपको आलिम सर ही बता सकते हैं।

पिछली शब्दचर्चा…

शब्दचर्चा (35) : सबरीमाला पूरा ग़लत, सबरीमला आधा ग़लत, सही क्या है?

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन