Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

इस फोटो के छापने पर दैनिक जागरण शामली आफिस पर महिलाओं ने किया हमला (देखें तस्वीर और वीडियो)

दैनिक जागरण शामली एडिशन में ट्रैक्टर ट्राला से स्कूल जा रही छात्राओं की एक तस्वीर प्रकाशित की गई. इसमें सभी छात्राएं सिर झुकाकर बैठी हुई थीं. दैनिक जागरण में गुरुवार के अंक में छपी इसी तस्वीर को लेकर शुक्रवार को कुछ महिलाओं ने शामली में दैनिक जागरण कार्यालय पर हमला बोल दिया. महिलाओं के साथ कुछ दबंग पुरुष भी थे. कार्यालय में मौजूद स्टाफ ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने एक न सुनी.

हमलावर सुबह करीब दस बजे ढेर सारी महिलाओं के साथ दैनिक जागरण कार्यालय आए. आते ही स्टाफ के साथ अभद्रता शुरू कर दी. उन्होंने गाली गलौज करने के साथ ही हमला बोल दिया. तोडफ़ोड़-लूटपाट भी की. हमले में स्टाफ के कई लोग चोटिल हो गए. मौके पर पहले से मौजूद दर्जनभर पुलिसकर्मी तमाशबीन बने रहे. पुलिस के सामने ही हमलावर हत्या की धमकी देते हुए चले गए. घटना की जानकारी मिलने पर एसपी अजय पाल शर्मा जागरण दफ्तर पहुंचे.

एसपी ने लापरवाही बरतने के कारण दो एसआई सतपाल और पंकज को लाइन हाजिर कर दिया है. पुलिस को मामले की तहरीर दे दी गई है. पुलिस ने सभी घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया है. हमलावरों का कहना है कि तस्वीर को गलत कैप्शन के साथ प्रकाशित किया गया है जिसके कारण लड़कियों की बदनामी हुई है. हमले के दौरान दैनिक जागरण शामली के ब्यूरो चीफ लोकेश पंडित सहित कई के साथ अभद्रता की गई और कपड़े फाड़ डाले गए. हमले का वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें :

Local News Community
1 Comment

1 Comment

  1. Parvinder singh Guleria

    October 29, 2017 at 2:49 pm

    पुलिस वालों को नौकरी छोड़ देनी चाहिए,,,,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन