Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

डिजिटल पत्रकारिता में ईटीवी भारत को मिला ‘हाईबिज डिजिटल मीडिया अवॉर्ड’

हैदराबाद: डिजिटल पत्रकारिता में अपनी उत्कृष्टता और समाजोपयोगी रिपोर्टिंग के लिए ईटीवी भारत को प्रतिष्ठित ‘हाईबिज डिजिटल मीडिया अवॉर्ड’ से नवाजा गया है। यह सम्मान हाईबिज टीवी द्वारा आयोजित एक भव्य समारोह में दिया गया, जो हैदराबाद के माधापुर स्थित एचआईसीसी सेंटर में संपन्न हुआ।

ईटीवी भारत की ओर से संस्थान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जोनालागड्डा श्रीनिवास ने यह पुरस्कार ग्रहण किया। कार्यक्रम में आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव नीरब कुमार प्रसाद मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे और उन्हीं के हाथों यह पुरस्कार सौंपा गया।

समारोह में डिजिटल मीडिया के प्रभाव, कंटेंट निर्माण और नवाचार के क्षेत्रों में कार्य कर रहे 76 प्रतिष्ठित प्रोफेशनल्स को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर क्रेडाई के अध्यक्ष राजशेखर रेड्डी, अभिनेता शिवा रेड्डी और गगन विहारी समेत कई जानी-मानी हस्तियां उपस्थित रहीं।

ईटीवी भारत को मिला यह सम्मान उसकी व्यापक नेटवर्किंग, जनहित को केंद्र में रखकर की गई पत्रकारिता और डिजिटल स्पेस में उसकी बढ़ती विश्वसनीयता का प्रमाण माना जा रहा है। अपने आरंभ से ही ईटीवी भारत उन कहानियों को सामने लाता रहा है, जो समाज के अनदेखे पहलुओं को उजागर करती हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले भी ईटीवी भारत को कई प्रतिष्ठित पुरस्कार मिल चुके हैं। वर्ष 2021 में WAN-IFRA द्वारा साउथ एशिया डिजिटल मीडिया अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था, जिसमें कोविड काल में ग्रामीण बच्चों की ऑनलाइन शिक्षा से जुड़ी चुनौतियों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की गई थी।

वहीं, वर्ष 2022 में केरल अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के दौरान ईटीवी भारत को फिल्मों और दर्शकों की भावनाओं को दर्शाने वाली रिपोर्ट्स के लिए विशेष जूरी पुरस्कार मिला था।

ईटीवी भारत की ये उपलब्धियां यह दर्शाती हैं कि डिजिटल युग में भी विश्वसनीय, समावेशी और जिम्मेदार पत्रकारिता के बल पर एक मीडिया संस्थान जनता का विश्वास जीत सकता है और नित नए कीर्तिमान स्थापित कर सकता है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन