Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

ETV Bharat के तीन वरिष्ठों के खिलाफ सहकर्मी ने दर्ज कराया मुकदमा

ईटीवी भारत के स्टेट हेड, शिफ्ट इंचार्ज और कंटेंट एडिटर का कारनामा

Etv भारत शुरुआत से ही अपने सीनियर कर्मियों के कारनामों की वजहों से सुर्खियों में रहा है। अब इस संस्थान के एक सीनियर और उसके 2 शागिर्दों का कारनामा न्यूज़ रूम की चाहरदीवारी से निकलकर पुलिस थाने जा पहुँचा है।

पूरा मामला Etv Bharat की मध्य प्रदेश डेस्क से जुड़ा है।

इस मामले में हैदराबाद पुलिस ने MP डेस्क के स्टेट हेड विकास कौशिक, शिफ्ट इंचार्ज रजनीश पांडे और कंटेंट एडिटर अर्पित पांडेय पर भारतीय दंड सहिंता की धारा 341, 323, 504, 506 r/w 34 IPC तहत मामला दर्ज किया है।

सभी धाराएं मामले को काफी गंभीर बनाती हैं। FIR में शिकायतकर्ता का नाम अजय दुबे है जो MP डेस्क पर कार्यरत हैं।

आरोपी अभी ETV Bharat में काम कर रहे हैं। ऐसे मामलों में प्रबंधन और सीनियर के दबाव के चलते समझौता हो जाता है या शिकायत करने वाले की ही नौकरी चली जाती है।

FIR की कॉपी देखिए-

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन