Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

अरे बाईडन अंकिल, जब दम नहीं था तो कूदे क्यों थे?

सुरेश चिपलुनकर-

अरे बाईडन अंकिल… जब दम नहीं था तो कूदे क्यों थे? रूस केवल इतना ही तो चाहता है ना कि यूक्रेन नाटो में शामिल नहीं होना चाहिए? तो इतनी सी बात पर यूक्रेन को रूस की पिटाई खाने के लिए आगे क्यों कर दिया?

बाईडन अंकिल, आपसे अमेरिका तो ठीक से संभल नहीं रहा… महंगाई आसमान छू रही है, लेकिन फिर भी इधर दूसरों को उकसाने से बाज नहीं आ रहे? पुतिन अंकिल का ज्यादा नुकसान नहीं होगा… उधर तुम तो अपने हथियार बेचकर मस्ती छानोगे… लेकिन तुम्हारे पाले हुए कुछ अठ्ठे-पठ्ठे दो हफ्ते में ही जमीन सूंघने लगेंगे…

चीन इस मामले पर गिद्ध की निगाह जमाए बैठा है कि अब उसे बड़ा बिजनेस किधर से मिलेगा… भारत को भी दोनों अंकलों की आपसी लड़ाई में कोई रस नहीं है, होना भी नहीं चाहिए… हम तो वैसे भी दस मार्च के बाद महंगे पेट्रोल और रसोई गैस की आग में जलने वाले हैं…

अब सीधे से मान भी जाओ बाईडन अंकल… कि तुम महाशक्ति नहीं रहे… रूस भी मस्तमौला हाथी है, अगर गलती से वो गिर भी गया, तब भी तुम्हारे कई गधों से ऊंचा ही रहेगा…

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन