Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

अंत्येष्टि में जा रहे फौजी को यूपी पुलिस ने सरेआम पीटा, थाने में दीं अमानवीय यातनाएं, गुप्तांग में लाठी घुसेड़ा!

निर्मलकांत शुक्ला-

दरोगा सस्पेंड, मुकदमा दर्ज…. आपदा के बीच उत्तर प्रदेश में पूरनपुर पुलिस का अमानवीय व बर्बर चेहरा सामने आया है। लॉक डाउन के दौरान उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में पूरनपुर कोतवाली पुलिस ने बहनोई की अंत्येष्टि में शामिल होने लखीमपुर खीरी जा रहे रिटायर्ड फौजी की ना सिर्फ बर्बरता पूर्वक पिटाई की बल्कि थाने ले जाकर उसे चारपाई से बांधकर गुप्तांग में लाठी घुसेड़कर यातनाएं दीं।

फौजी के साथ कार में सवार महिलाओं को भी मारपीट कर पुलिस थाने ले गई। मरणासन्न स्थिति में पहुंचते ही पुलिस ने फौजी को उसके परिवार वालों के सपुर्द कर दिया। पुलिस ने फौजी की गाड़ी का चालान कर 18,500 रुपये वसूल किए।

इस मामले में सरेआम फौजी की पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक किरीट कुमार हरि भाई ने एक दरोगा को निलंबित कर दिया है। शनिवार को पूर्व सैनिक की तहरीर पर दो दरोगा और छह अज्ञात सिपाहियों के विरुद्ध आपराधिक मुकदमा दर्ज किया गया है।


पीलीभीत में आपदा में लॉकडाउन के दौरान रिश्तेदार की अंत्येष्टि में जा रहे पूर्व सैनिक व उसके परिवार की महिलाओं के साथ बर्बरतापूर्ण व्यवहार करती पुलिस का सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से लिए गए कुछ दृश्य देखें-

चेकिंग के नाम पर पूर्व सैनिक की सार्वजनिक पिटाई कर अमानवीय यातनाएं दिए जाने के मामले में दो दरोगा व अज्ञात पुलिसकर्मियों के विरुद्ध दर्ज अपराधिक मुकदमे की प्रतिलिपि-

पुलिस का पक्ष जानने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-

https://twitter.com/pilibhitpolice/status/1390268538779144194?s=08

(बरेली से पत्रकार निर्मल कांत शुक्ला की रिपोर्ट)

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन