Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

फेसबुक के मालिक मार्क जुकरबर्ग की सुरक्षा पर 83 करोड़ रुपये खर्च हुए

फेसबुक के मालिक मार्क जुकरबर्ग की सुरक्षा पर इतने पैसे खर्च होते हैं जितनी बहुत सारे बड़े लोगों की सेलरी नहीं होगी. फेसबुक इंक ने बताया है कि उसने जकरबर्ग की सुरक्षा में बीते साल 4.26 मिलियन डॉलर यानी करीब 28 करोड़ 30 लाख रुपए खर्च किए हैं, जबकि तीन बीते वर्षों में यह राशि‍ 12.5 मिलियन डॉलर यानी करीब 83 करोड़ रुपए है.

फेसबुक के मालिक मार्क जुकरबर्ग की सुरक्षा पर इतने पैसे खर्च होते हैं जितनी बहुत सारे बड़े लोगों की सेलरी नहीं होगी. फेसबुक इंक ने बताया है कि उसने जकरबर्ग की सुरक्षा में बीते साल 4.26 मिलियन डॉलर यानी करीब 28 करोड़ 30 लाख रुपए खर्च किए हैं, जबकि तीन बीते वर्षों में यह राशि‍ 12.5 मिलियन डॉलर यानी करीब 83 करोड़ रुपए है.

सोशल नेटवर्किंग कंपनी फेसबुक ने सुरक्षा के खर्च का ब्योरा सार्वजनिक कर एक किस्म की नई पारदर्शिता को बढ़ावा दिया है. आमतौर पर बड़े लोग अपने परसनल जीवन पर होने वाले लंबे चौड़े खर्चे को छुपाकर रखते हैं. 2013 से लेकर 2015 तक फेसबुक ने जकरबर्ग की सुरक्षा में 12.5 मिलियन डॉलर (करीब 83 करोड़ रुपए) खर्च किए. कंपनी ने लिखा है, वह हमारे फाउंडर चेयरमैन और सीईओ हैं और इस अहम पद पर होने की वजह से पैदा होने वाले खतरों से उन्हें बचाने में यह रकम खर्च की गई.

इस बीच, यह भी बताया गया है कि 41 बिलियन डॉलर है जकरबर्ग की संपत्ति. जकरबर्ग दुनिया से आठवें सबसे अमीर इंसान हैं और उनकी संपत्ति 47 बिलियन डॉलर यानी 31 खरब से अधि‍क है.  फेसबुक ने जकरबर्ग की सुरक्षा में साल 2014 में 5.6 मिलियन डॉलर (37 करोड़ 20 लाख) और 2013 में 2.65 मिलियन डॉलर (17 करोड़ 60 लाख) खर्च किए. ब्लूमबर्ग के मुताबिक पिछले साल ओरेकल कॉर्प ने अपने एग्जिक्यूटिव चेयरमन लैरी एलिसन की सुरक्षा में 1.53 मिलियन डॉलर (8 करोड़ 63 लाख) और एमेजॉन ने जेफ  बेजॉस की सुरक्षा पर 1.6 मिलियन डॉलर (10 करोड़ 62 लाख) खर्च किए. बर्कशर हैथवे इंक ने वॉरन बफे की सुरक्षा पर करीब 2 करोड़ 45 लाख रुपये खर्च किए, वहीं एपल ने टिम कुक की सुरक्षा पर 1 करोड़ 38 लाख रुपये खर्च किए.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन