Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

इकोनॉमिक टाइम्स की खबर- 96% विदेशी निवेशक अपना झोला लपेटकर निकल चुके हैं!

सौमित्र राय-

रगों में सिंदूर बहे या व्यापार, मुझे कोई फरक नई पड़ता। लेकिन, भारत की आर्थिक बदहाली से फ़रक पड़ता है।

इकोनॉमिक टाइम्स ने आज छापा है कि 96% विदेशी निवेशक अपना बोरिया–बिस्तर लपेटकर निकल चुके हैं। भारत के बाजार में विदेशी निवेश सिर्फ 353 मिलियन रह गया है। कोई नहीं जानता कि ये पैसा भी कब तक रहेगा।

कभी विदेशी निवेश जीडीपी का 2.5% हुआ करता था। अब 1% से भी कम है। सिंदूर की ही बात करें तो कल मुकेश अंबानी ने जर्मनी की Rheinmetall AG के साथ गोला–बारूद का समझौता किया है।

राजनाथ के रक्षा मंत्रालय ने इस कंपनी को भ्रष्टाचार के लिए बैन किया हुआ है। यानी ये देशद्रोही कंपनी है।

लेकिन अंबानी तो कानून से ऊपर है। देशद्रोह का आरोप उस पर लग ही नहीं सकता, जब तक बापजी कुर्सी पर है। फिर भारत में पैसा किसने लगाना?

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन