Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

“मैं सो रही थी..वो बैड टच कर रहा था..” महिला पत्रकार से इंडिगो की फ्लाइट में छेड़छाड़

नई दिल्ली। दिल्ली से मुंबई जा रही IndiGo की एक फ्लाइट में महिला पत्रकार खानसा जुनेद के साथ कथित छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पत्रकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी आपबीती साझा करते हुए आरोप लगाया कि उनके बगल में बैठे यात्री ने उड़ान के दौरान उन्हें अनुचित तरीके से छुआ।

खानसा जुनेद के मुताबिक, उड़ान के दौरान वह सो रही थीं, तभी पास बैठे यात्री ने उन्हें गलत तरीके से छुआ। उन्होंने बताया कि दूसरी बार जब उस व्यक्ति ने ऐसा करने की कोशिश की, तब वह जाग रही थीं और उन्होंने उसे वहीं पकड़ लिया।

एनडीटीवी की वेबसाइट में पब्लिश रिपोर्ट के अनुसार, पत्रकार का कहना है कि जब उन्होंने आरोपी से सवाल किया तो उसने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि “तुम्हें भ्रम हो रहा है… you are hallucinating।”

घटना की जानकारी मिलने के बाद एयरलाइन ने निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत कार्रवाई की। मुंबई पहुंचने पर संबंधित यात्री को सुरक्षा एजेंसियों के हवाले कर दिया गया।

मामला सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद Mumbai Police ने भी संज्ञान लिया है। पुलिस ने एक्स पर प्रतिक्रिया देते हुए पत्रकार से फ्लाइट नंबर, समय, सीट नंबर और संपर्क विवरण साझा करने का अनुरोध किया है, ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके।

इस घटना के बाद एक बार फिर हवाई यात्राओं के दौरान महिला यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। इससे पहले भी उड़ानों में यात्रियों के साथ अभद्रता के मामले सामने आते रहे हैं, जिनके बाद इन-फ्लाइट सुरक्षा और एयरलाइन की जिम्मेदारी को लेकर बहस होती रही है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन