Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

दिल्ली हिंसा में राजदीप सरदेसाई, मृणाल पांडेय समेत कई पत्रकारों पर नोएडा में मुक़दमा दर्ज, पढ़ें एफआईआर

शशि थरूर, राजदीप, मृणाल पांडेय के खिलाफ नोएडा सेक्टर 20 में fir दर्ज। मिसलीडिंग और आपत्तिजनक कंटेंट शेयर करने में मामला दर्ज

Breaking : FIR registered in UP against Shashi Tharoor, Rajdeep Sardesai, Mrinal Pandey and editors of Caravan magazine for spreading fake news and provoking communal violence.

नोएडा – सेक्टर 20 कोतवाली में सांसद शशि थरूर, राजदीप सरदेसाई, मृणाल पांडेय समेत कई पत्रकारों के ख़िलाफ़ मुक़दमा दर्ज किया गया है। इन सभी पर दिल्ली में किसान आंदोलन में हिसा भड़काने का आरोप लगाया गया है। इन पर आपत्तिजनक कंटेंट शेयर करने का आरोप लगाते हुए मुक़दमा दर्ज किया गया है। राजदीप सरदेसाई व अन्य के खिलाफ हुई एफआईआर में आपत्तिजनक व भ्रामक खबर फैलाने का आरोप लगाया गया है।

पढ़िए पुलिस प्रेस रिलीज़

दिनांक 26 जनवरी 2021 को दिल्ली में हुई हिंसा से आहत होकर श्री अर्पित मिश्रा निवासी नोएडा के द्वारा थाना सेक्टर 20 , पुलिस कमिश्नरेट , नोएडा पर एक अभियोग संख्या 76/21 धारा 153a , 153b , 295a 298 ,504 ,506 ,505 ,124a ,34 ,120 बी भा द वि व 66 आईटी एक्ट पंजीकृत कराया गया है | इनके द्वारा 1. शशि थरूर सांसद कांग्रेस 2. राजदीप सरदेसाई पत्रकार ३. मृणाल पांडे पत्रकार ४. परेशनाथ पत्रकार ५. अनंतनाथ पत्रकार ६. विनोद के जोसेफ पत्रकार एवं कुछ अज्ञात व्यक्तियों को दिल्ली में हुई हिंसा के लिए दोषी माना गया हैं । वादी द्वारा यह भी आरोप लगाया गया हैं की इन लोगों के द्वारा जानबूझकर दुर्भावनापूर्ण तरीके से जनता को गुमराह करने वाले , जातीय व सांप्रदायिक तनाव पैदा करने वाले तथा उकसाने वाले कार्य व खबरें प्रसारित की गयी हैं ।

वादी के द्वारा पंजीकृत कराए गए अभियोग की विवेचना व अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

देखें fir की कॉपी के अंश-

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन