Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

मेटा और जुकरबर्ग पर कॉपीराइट उल्लंघन का मुकदमा, पाँच बड़े प्रकाशकों ने खोला मोर्चा!

Meta और उसके सीईओ मार्क जुकरबर्ग पर अमेरिका में कॉपीराइट उल्लंघन का बड़ा मुकदमा दायर किया गया है। पांच प्रमुख प्रकाशन संस्थानों और लेखक स्कॉट टुरो ने आरोप लगाया है कि Meta ने अपने AI मॉडल “Llama” को ट्रेन करने के लिए लाखों कॉपीराइटेड किताबों और जर्नल्स का अवैध इस्तेमाल किया।

यह क्लास एक्शन मुकदमा न्यूयॉर्क के मैनहट्टन स्थित फेडरल कोर्ट में दायर किया गया है। याचिका में कहा गया है कि Meta ने बिना अनुमति और बिना किसी भुगतान के लेखकों और प्रकाशकों की रचनाओं की कॉपी तैयार कर उन्हें AI ट्रेनिंग डेटा के रूप में इस्तेमाल किया।

मुकदमे में आरोप लगाया गया है कि कंपनी ने अपने पुराने चर्चित मंत्र “Move fast and break things” की तर्ज पर काम करते हुए कॉपीराइट कानूनों की अनदेखी की। शिकायत में कहा गया है कि “प्रतिवादियों ने करोड़ों कॉपीराइटेड रचनाओं की नकल और वितरण किया, बिना अनुमति, बिना किसी मुआवजे और यह जानते हुए कि उनका यह कदम कानून का उल्लंघन है।”

याचिका में यह भी दावा किया गया है कि मार्क जुकरबर्ग ने व्यक्तिगत रूप से इस कथित कॉपीराइट उल्लंघन को मंजूरी दी और उसे प्रोत्साहित किया।

मुकदमा दायर करने वाले प्रकाशकों में Elsevier, Cengage, Hachette Book Group, Macmillan Publishers और McGraw Hill शामिल हैं। इन प्रकाशकों से जुड़े लेखकों में स्कॉट टुरो, जेम्स पैटरसन, डोना टार्ट, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन तथा हाल ही में पुलित्जर पुरस्कार जीतने वाले यीयुन ली और अमांडा वेल जैसे नाम शामिल हैं।

वहीं Meta ने इस मुकदमे का विरोध करते हुए कहा है कि वह अदालत में “आक्रामक तरीके से” अपना पक्ष रखेगी। कंपनी का कहना है कि AI तकनीक नवाचार, उत्पादकता और रचनात्मकता को बढ़ावा दे रही है तथा अदालतें पहले भी मान चुकी हैं कि कॉपीराइटेड सामग्री का इस्तेमाल AI ट्रेनिंग के लिए “फेयर यूज” के दायरे में आ सकता है।

पिछले कुछ वर्षों में AI कंपनियों के खिलाफ लेखकों और प्रकाशकों द्वारा कई मुकदमे दायर किए गए हैं। इसी कड़ी में 2025 में Anthropic ने लेखकों द्वारा दायर एक क्लास एक्शन मुकदमे को सुलझाने के लिए 1.5 अरब डॉलर का समझौता किया था। उस मामले की अंतिम सुनवाई अगले सप्ताह प्रस्तावित है।


आज इंडियन एक्सप्रेस में पढ़ा कि अमेरिका के पाँच प्रमुख प्रकाशकों ने मैनहैटन की संघीय अदालत में Meta Platforms यानी फ़ेसबुक, इंस्टाग्राम आदि के खिलाफ मुकदमा दायर किया। उनका आरोप है कि इस तकनीकी कंपनी ने अपनी कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) मॉडल को प्रशिक्षित करने के लिए उनकी पुस्तकों और शोध लेखों का गलत तरीके से उपयोग किया।
Elsevier, Cengage, Hachette, Macmillan और McGraw Hill अंग्रेजी के बड़े प्रकाशक हैं। इनके साथ अमेरिकी बेस्टसेलर लेखक Scott Turow ने प्रस्तावित सामूहिक शिकायत (class-action complaint) में आरोप लगाया कि मेटा ने उनकी लाखों रचनाओं की अवैध प्रतियाँ (pirated copies) इस्तेमाल कीं और बिना अनुमति उन्हें अपने “Llama” बड़े भाषा मॉडल (Large Language Models) को मानव निर्देशों का उत्तर देने के लिए प्रशिक्षित करने में लगाया।
अमेरिकन पब्लिशर्स एसोसिएशन की अध्यक्ष मारिया पलांटे ने एक बयान में कहा—“मेटा द्वारा बड़े पैमाने पर किया गया यह कॉपीराइट उल्लंघन किसी भी तरह सार्वजनिक प्रगति नहीं है। यदि तकनीकी कंपनियाँ विद्वत्ता और रचनात्मकता की जगह पाइरेट वेबसाइटों को प्राथमिकता देंगी, तो कृत्रिम बुद्धिमत्ता का सही विकास कभी संभव नहीं हो पाएगा।” -प्रभात रंजन

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन