Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

फ्लिपकार्ट यूज करने वाले इसे जरूर पढ़ लें, एक कस्टमर के पैसे हुए गायब!

Shubham Thakur

मेरे 18,424 रुपये कहाँ गए?? जमीन खा गई या आसमान निगल गया??

17 अगस्त 2020 को मैंने फ्लिपकार्ट से एक मोबाइल फ़ोन आर्डर किया। कैश ऑन डिलीवरी का ऑप्शन नहीं था इसलिए यूपीआई के ज़रिए भुगतान किया।

बाद में किसी वजह से 20 अगस्त को आर्डर कैंसल कर दिया। फ्लिपकार्ट ने कहा कि आपके पैसे वापस कर दिए गए हैं। मैंने चेक किया तो अकाउंट में पैसे शो नहीं कर रहे थे। मैंने सोचा कि अमूमन ऐसा होता है, कुछ दिन इंतजार करना चाहिए।
जब पैसे नहीं ही आए तो 14 सितंबर 2020 को फ्लिपकार्ट और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के तात्यापारा रायपुर ब्रांच से बात की, जहां मेरा अकाउंट है। फ्लिपकार्ट ने कहा कि 24 अगस्त को ही आपका पैसा अकाउंट में भेज दिया गया था, हमारी तरफ से कोई समस्या नहीं है, आपको बैंक से ही बात करनी चाहिए।

तात्यापारा ब्रांच मैनेजर ने कहा कि अकाउंट में पैसे आये ही नहीं हैं, हम इसमें कुछ नहीं कर सकते। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि आप एक एप्लिकेशन लिख दीजिये। मैंने एप्लिकेशन लिखा और बैंक में जमा करते हुए उसकी रिसिप्ट भी ली।

मैंने फ्लिपकार्ट से फिर बात की। इस बार उन्होंने कहा कि मैं उन्हें 17 अगस्त के बाद हुए ट्रांजेक्शन का अपना बैंक स्टेटमेंट भेज दूं। मैंने भेज दिया। फिर फ्लिपकार्ट ने एक और मेल किया और कहा कि बैंक में एक Grievance cell होता हैं, आपको वहां शिकायत करनी चाहिए। मुझे नहीं समझ आया कि अगर यही करना था तो फिर बैंक स्टेटमेंट क्यों मांगा गया। खैर..

मैं फिर बैंक गया, ब्रांच मैनेजर से कहा कि grievance cell में शिकायत करनी है। ब्रांच मैनेजर का रिएक्शन ऐसा था मानों मैंने किसी चिड़िया का नाम बोल दिया हो। उन्हें नहीं पता था कि grievance cell क्या होता है। एक और बात, मैंने 4 दिन पहले जो एप्लिकेशन सबमिट किया था वह आज भी मैनेजर के केबिन में वहीं उसी हालत में पड़ा हुआ था। अब मैं नहीं जानता कि एप्लिकेशन लिखने क्यों बोला गया था। इसके बाद मैनेजर ने मुझसे कहा कि आप फ्लिपकार्ट के मेल की कॉपी सबमिट कर दीजिए। हम देखते हैं, क्या हो सकता है।

तो बैंक मैनेजर देख रहे हैं कि आगे क्या हो सकता है, और मैं मोदी जी के डिजिटल इंडिया और कैशलेस इकॉनमी का वर्तमान और भविष्य देख रहा हूं…

फ्लिपकार्ट और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया मिलकर मोदी जी के कैशलेस इकॉनमी और डिजिटल इंडिया की ऐसी-तैसी कर रहे हैं। हां, मोदी जी अच्छे हैं। इसमें मोदी जी की कोई गलती नहीं है।

शुभम ठाकुर की एफबी वॉल से.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन